SCHOOL
-
दिल्ली में स्कूल खोलने को लेकर केजरीवाल का बयान, कहा- कुछ दिन में देखते हैं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वैक्सीन है ही नहीं, केंद्र सरकार को इसके बारे में सोचना पड़ेगा कि वैक्सीन की उपलब्धता कैसे बढ़ाई जाए।
दिल्ली | Jul 23, 2021 06:59 pm IST -
गुजरात में 9वीं से 11वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को 26 जुलाई से खोलने की अनुमति
गुजरात सरकार ने गुरुवार को नौवीं से 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए 26 जुलाई से स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी।
गुजरात | Jul 22, 2021 11:28 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ में दो अगस्त से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए दो अगस्त से राज्य के स्कूलों और महाविद्यालयों को खोलने का फैसला किया है।
एजुकेशन | Jul 20, 2021 11:29 pm IST -
मध्य प्रदेश: 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के लिए खुलेंगे स्कूल, पैरेंट्स की परमिशन जरूरी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार के फैसले में बताते हुए कहा कि सभी स्कूल 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रारंभ होंगे। जुलाई महीने में सप्ताह में दो दिन तथा अगस्त माह में विद्यार्थी सप्ताह में चार दिन विद्यालय आ सकेंगे।
एजुकेशन | Jul 20, 2021 07:38 am IST -
Advertisement
-
कब खुलेंगे स्कूल? दिल्ली, यूपी, बिहार सहित तमाम राज्यों की लेटेस्ट अपडेट्स जानिए
दिल्ली में स्कूल बंद हैं और फिलहाल ऑनलाइन मोड में ही पढ़ाई को जारी रखा गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल खुले जा चुके हैं। लेकिन, बच्चों को अभी ऑनलाइन क्लास के जरिए ही पढ़िया जा रहा है।
एजुकेशन | Jul 19, 2021 10:17 pm IST -
10वीं, 12वीं कक्षा के लिए 26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, ओडिशा सरकार का फैसला
Schools Open: 26 जुलाई से दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए निजी और सरकारी दोनों स्कूल फिर से खुलेंगे। कक्षाएं सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगी। इस दौरान आधी छुट्टी का कोई प्रावधान नहीं होगा।
एजुकेशन | Jul 18, 2021 08:12 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली में स्कूल खुलेंगे या नहीं, सीएम केजरीवाल ने दी ये जानकारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल स्कूलों को खोलने की किसी योजना से इनकार किया है।
दिल्ली | Jul 15, 2021 06:32 pm IST -
इस राज्य में 25 जुलाई से शुरू होंगी 11वीं और 12वीं की कक्षाएं
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्कूलों को खोलने को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 11वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ 25 जुलाई से खोलने की अनुमति दी जा रही है।
एजुकेशन | Jul 14, 2021 12:35 pm IST -
Advertisement
-
पत्नी के गहने गिरवी रखकर स्कूल प्रिंसिपल ने माफ की 1000 छात्रों की 1 साल की फीस
मुंबई में जहां एक तरफ कुछ प्राइवेट स्कूल कोरोना महामारी में स्टूडेंट्स को एक पैसे की भी छूट देने तैयार नहीं हैं। वहीं मलाड मालवणी के होली स्टार इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल और मालिक हुसैन शेख ने स्कूल के एक हजार छात्रों (करीब 65% छात्र) की पूरे सालभर की फीस माफ करके एक मिसाल पेश की है।
महाराष्ट्र | Jul 13, 2021 11:27 pm IST -
कब खुलेंगे दिल्ली, यूपी, बिहार सहित इन राज्यों के स्कूल? जानिए- तारीख और लेटेस्ट अपडेट्स
हरियाणा में कक्षा 9 से 12 तक के सभी स्कूलों को 16 जुलाई और कक्षा 6 से 8 के सभी स्कूलों को 23 जुलाई से खोलने की अनुमति दी गई है।
एजुकेशन | Jul 11, 2021 05:21 pm IST -
Advertisement
-
गुजरात: 15 जुलाई से 12वीं के छात्रों की शुरू होंगी क्लास, कॉलेज भी खुलेंगे
गुजरात में कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के अलावा कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान करने का फैसला किया है।
एजुकेशन | Jul 10, 2021 07:48 am IST -
हरियाणा में स्कूल खोलने को लेकर बड़ा फैसला, कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल 16 जुलाई से खुलेंगे
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शुक्रवार को कहा कि आगामी 16 जुलाई से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सामाजिक दूरी के साथ फिर से खुलेंगे।
राष्ट्रीय | Jul 09, 2021 11:03 pm IST -
Advertisement
-
बिहार में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, 50% क्षमता के साथ रेस्टोरेंट खोलने का भी आदेश, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया शिक्षण संस्थानों के व्यस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मियों के लिए वैक्सीन के टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
बिहार | Jul 05, 2021 01:51 pm IST -
भारत में 2019-20 में माध्यमिक स्तर पर लड़कियों से ज्यादा लड़कों ने छोड़ा स्कूल
यूडीआईएसई+ की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में माध्यमिक स्तर के साथ-साथ प्राथमिक कक्षाओं (1 से 5) में स्कूल छोड़ने के मामले में लड़कियों की तुलना में लड़कों की संख्या अधिक रही
राष्ट्रीय | Jul 02, 2021 09:49 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली में 460 प्राइवेट स्कूलों की मासिक फीस में 15 फीसदी कटौती का आदेश
दिल्ली सरकार ने सभी निजी स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में चार्ज किए गए फीस में 15 फीसदी की कटौती करने का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार ने यह कदम कोरोना काल में आर्थिक तंगी झेल रहे अभिभावकों को राहत देने के लिए उठाए हैं।
दिल्ली | Jul 01, 2021 10:06 pm IST -
सुप्रीम कोर्ट का प्राइवेट स्कूलों को annual charge की अनुमति देने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार
शिक्षा निदेशालय ने शीर्ष अदालत में अपील दायर की जिसमे कहा कि अगर आदेश पर रोक नहीं लगायी जाती है तो बहुत अन्याय होगा क्योंकि सरकार द्वारा ऐसे संस्थानों को 100 प्रतिशत ट्यूशन फी लेने की पहले ही अनुमति दी जा चुकी है।
दिल्ली | Jun 29, 2021 08:32 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली के सिंगल पैरेंट अभिभावकों के लिए अच्छी खबर, बच्चों के दाखिले को लेकर सरकार ने दिया ये निर्देश
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को घोषणा की कि दिल्ली में कोई भी स्कूल माता-पिता में से किसी एक के नाम की घोषणा किये जाने के आधार पर किसी बच्चे को प्रवेश देने से इनकार नहीं कर सकता।
एजुकेशन | Jun 28, 2021 09:04 pm IST -
बच्चों के लिये कोविड टीकों की उपलब्धता से स्कूलों को फिर खोलने का रास्ता मिलेगा: एम्स प्रमुख
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रमुख डॉ.रणदीप गुलेरिया ने कहा कि बच्चों के लिये कोविड-19 टीकों की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी और इससे स्कूल खुलने तथा उनके लिए बाहर की गतिविधियों के लिये मार्ग प्रशस्त होगा।
राष्ट्रीय | Jun 27, 2021 05:33 pm IST -
यूपी में 1 जुलाई से खुलेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, बच्चों को आने की अनुमति नहीं
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस कंट्रोल होता दिख रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने 1 जुलाई से कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है।
उत्तर प्रदेश | Jun 15, 2021 09:23 pm IST -
दिल्ली सरकार, छात्रों ने निजी स्कूलों को ऐनुअल चार्ज लेने की मंजूरी देने के फैसले के खिलाफ की अपील
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल लॉकडाउन खत्म होने के बाद बिना सहायता वाले मान्यता प्राप्त स्कूलों को छात्रों से ऐनुअल और डेवलपमेंट चार्ज लेने की अनुमति देने के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में कई अपील दायर की गई हैं जिनमें से एक अपील केजरीवाल सरकार की भी है।
दिल्ली | Jun 04, 2021 06:34 pm IST