TELANGANA ASSEMBLY ELECTIONS
-
हैदराबाद में PM मोदी के मंच पर पवन कल्याण, प्रधानमंत्री ने तवज्जो देकर तेलंगाना की जनता को दिया संदेश
पवन कल्याण के एनडीए गठबंधन में शामिल हो जाने के बाद अब भाजपा पूरे प्रदेश में उनकी लोकप्रियता का पूरा फायदा उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पवन कल्याण पूरे तेलंगाना में भाजपा उम्मीदवारों के लिए भी जोर-शोर से प्रचार करेंगे।
तेलंगाना | Nov 08, 2023 06:38 am IST -
तेलंगाना चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, जानें किसे मिला मौका
बीजेपी अब तक 119 विधानसभा सीटों में से 100 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने 22 अक्टूबर को 52 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी, जबकि दूसरी सूची में सिर्फ एक नाम था। 35 उम्मीदवारों की तीसरी सूची 2 नवंबर को घोषित की गई थी।
तेलंगाना | Nov 07, 2023 02:13 pm IST -
Advertisement
-
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानें किन नेताओं को मिला टिकट
कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे अहम नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का है, जो कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से सीएम केसीआर को चुनौती देंगे।
तेलंगाना | Nov 07, 2023 06:28 am IST -
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर बाल-बाल बचे, हेलीकॉप्टर में आई खराबी, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
राज्य की राजधानी से लगभग 130 किलोमीटर दूर हैदराबाद के पास मुख्यमंत्री के फार्महाउस से देवराकाद्रा के लिए उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई।
तेलंगाना | Nov 09, 2023 03:53 pm IST -
Advertisement
-
तेलंगाना में पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के साथ चुनाव लड़ेगी बीजेपी, लोकसभा इलेक्शन में भी होंगे साथ
अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की पार्टी जन सेना और भारतीय जनता पार्टी (BJP) तेलंगाना में साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इतना ही नहीं पवन कल्याण ने ये भी कहा है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में भी मोदी के नेतृत्व को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करेगी।
तेलंगाना | Nov 06, 2023 09:36 am IST -
तेलंगाना में बोले अनुराग ठाकुर, कहा- केसीआर का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त, जनता इनसे मुक्ति चाहती है
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीआरएस और कांग्रेस पर निशाना साधा। एक तरफ उन्होंने कांग्रेस को झूठी सरकार बताया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने केसीआर के पूरे परिवार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया।
तेलंगाना | Nov 05, 2023 09:42 am IST -
Advertisement
-
कांग्रेस तेलंगाना में चुनाव जीती तो राज्य के उद्योग कर्नाटक स्थानांतरित कर दिए जाएंगे: रामाराव
तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री रामाराव ने अपने दावे के समर्थन में इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ‘फॉक्सकॉन’ को कथित तौर पर लिखा गया कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार का एक पत्र पढ़ा।
तेलंगाना | Nov 04, 2023 11:48 pm IST -
तेलंगाना विधानसभा चुनाव : वाईएसआर तेलंगाना पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी, इस पार्टी को समर्थन देने का फैसला
Telangana Assembly Elections: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में वाईएसआर तेलंगाना पार्टी ने अचानक कांग्रेस के समर्थन में चुनाव मैदान छोड़ने का फैसला लिया है। पार्टी चीफ शर्मिला ने आज यह ऐलान किया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी बल्कि कांग्रेस का समर्थन करेगी।
तेलंगाना | Nov 03, 2023 04:02 pm IST -
Advertisement
-
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
चुनाव आयोग ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। बता दें कि राज्य में 30 नवंबर को चुनाव होना है।
तेलंगाना | Nov 03, 2023 01:33 pm IST -
Telangana Election 2023: राहुल गांधी को असदुद्दीन ओवैसी ने दी चुनौती, बोले- खानदान लेकर आओ हैदराबाद
राहुल गांधी द्वारा असदुद्दीन ओवैसी को बी टीम बुलाए जाने पर ओवैसी भड़क गए हैं। इस बीच हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वो हैदराबाद में आकर लोकसभा चुनाव में मुकाबला करें।
तेलंगाना | Nov 03, 2023 10:47 am IST -
Advertisement
-
तेलंगाना : माकपा-कांग्रेस में नहीं बनी बात, वाम दल ने जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली सूची
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और माकपा के बीच सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। इसके बाद माकपा ने 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
तेलंगाना | Nov 03, 2023 07:04 am IST -
तेलंगाना: पिछड़ी जाति के नेता को सीएम बनाने के वादे पर राहुल ने कसा था तंज, अब किशन रेड्डी ने किया पलटवार
एक चुनावी जनसभा में राहुल गांधी ने बीजेपी के पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री बनाने की बात को लेकर तंज कसा था। वहीं राहुल गांधी के बयान पर अब भाजपा नेता किशन रेड्डी ने पलटवार किया है।
तेलंगाना | Nov 02, 2023 01:15 pm IST -
Advertisement
-
'कांग्रेस सत्ता में आती है तो जाति आधारित जनगणना कराएगी', तेलंगाना की रैली में बोले राहुल
राहुल गांधी ने आज तेलंगाना की रैली में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में बीेजपी को दो प्रतिशत वोट भी नहीं आएगा। उन्होंने चुनाव जीतने पर जाति आधारित जनगणना की भी बात कही।
तेलंगाना | Nov 01, 2023 07:15 pm IST -
तेलंगाना में बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस का थामा दामन
Telangana Assembly Elections: तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर नेता जी विवेक वेंकटस्वामी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। राहुल गांधी की मौजूदगी में वे कांग्रेस में शामिल हुए।
तेलंगाना | Nov 01, 2023 04:26 pm IST -
Advertisement
-
राहुल गांधी ने बीआरएस सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप; कहा- मुख्यमंत्री ने जनता का पैसा चुराया है
तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरी तरह से तैयार हो गई हैं। इसी बीच नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाना भी शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है।
तेलंगाना | Nov 01, 2023 09:59 am IST -
बीआरएस नेता के. कविता को तेलंगाना मॉडल पर इतना भरोसा, कहा- लगातार तीसरी बार बनाएंगे सरकार
बीआरएस नेता के. कविता ने कहा है कि तेलंगाना के विकास मॉडल के दम पर हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी।
तेलंगाना | Oct 31, 2023 07:01 pm IST -
Advertisement
-
चुनाव अभियान के दौरान सांसद के पेट में मारा चाकू, घायल कोठा प्रभाकर रेड्डी अस्पताल में भर्ती
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिद्दीपेट में चुनाव प्रचार करने पहुंचे बीआरएस के सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर चाकू से हमला हुआ है। चाकू उनके पेट में मारा गया है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
तेलंगाना | Oct 30, 2023 03:42 pm IST -
KTR का कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला, कहा- 'देश का सबसे बड़ा सफ़ेद हाथी है Congress'
बीआरएस नेता केटी राम राव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से हमें इसे आज भी झेलना पड़ रहा है।
तेलंगाना | Oct 28, 2023 01:48 pm IST -
रामदास अठावले ने चला बड़ा दांव, विधानसभा चुनावों में BJP के खिलाफ उतारेंगे उम्मीदवार
5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। ऐसे समय में भाजपा के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़े करने का ऐलान किया है।
राजनीति | Oct 28, 2023 12:03 am IST -
Telangana Assembly Elections: कांग्रेस ने जारी की 45 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें किसे मिला टिकट
तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी। इस विधानसभा चुनाव के परिणाम को 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान व मिजोरम के साथ जारी किया जाएगा।
तेलंगाना | Oct 27, 2023 08:30 pm IST