भारत ने इस साल सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम के साथ जुलाई में CETA (कॉम्प्रेहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट) डील की थी।
ग्लोबल ट्रेड की बदलती तस्वीर के बीच भारत ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। खाड़ी देशों में अपनी आर्थिक मौजूदगी को मजबूत करते हुए भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता साइन हो गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील की बात की है। उन्होंने भारत पर लगाए गए टैरिफ को भी कम करने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि अभी वो मुझे पसंद नहीं करते, लेकिन उन्हें मुझसे प्यार हो जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक संतुलित और परस्पर लाभकारी व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (CECA) को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए रचनात्मक रूप से काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
भारत और न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने सोमवार को प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए ऑकलैंड में चौथे दौर की वार्ता शुरू कर दी।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमेरिकी समकक्ष से मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर तनाव है। दोनों ही शीर्ष नेताओं की मुलाकात कुआलालंपुर में हुई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है। अमेरिका और मलेशिया के बीच हुआ ये समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा।
चीन का अमेरिका को निर्यात लगातार 6 महीनों से घट रहा है। अगस्त में इसमें 33 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
इस साल अप्रैल में दोनों पक्षों की ओर से नए टैरिफ कुछ समय के लिए 100 प्रतिशत से ऊपर चले गए थे।
अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा व्यापार पर कार्रवाई करते हुए इस दायरे में 8 भारतीय व्यक्तियों और कई कंपनियों को भी लपेट लिया है। ट्रंप ने कई भारतीयों और कंपनियों पर अमेरिका में व्यापार और प्रवेश पर बैन लगा दिया है।
पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान का व्यापारा घाटा 2.29 अरब डॉलर था, जो अब मुख्य रूप से आयात के 14 प्रतिशत बढ़कर 5.85 अरब डॉलर हो जाने और निर्यात के 11.7 प्रतिशत घटकर 2.5 अरब डॉलर रह जाने की वजह से बढ़ा।
पुतिन ने भारत-रूस की गहरी दोस्ती का जिक्र करते यह भी कहा कि हमारे विदेश मंत्रालय मिलकर बहुत निकटता से काम करते हैं।’’ इसके अलावा उन्होंने एआई (कृत्रिम मेधा) और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए एक संयुक्त कोष के विचार का स्वागत किया।
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ जो टैरिफ वाला चक्रव्यूह रचा उसमें अब अमेरिका के किसान ही फंस गए हैं। चीन के पलटवार से अमेरिकी किसानों को अरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
IBSA देशों के साथ बैठक के दौरान इस दौरान जयशंकर ने आपसी साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया और यह सुनिश्चित किया कि इस मंच के जरिए विकासशील देशों की आवाज़ विश्व मंच पर और प्रभावी हो।
सीएम मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में कटौती कर देशवासियों को बचत का मीठा उपहार दिया है। केंद्र सरकार की बचत संबंधी यह पहल देशवासियों को दीपावली की सौगात है।
वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व किया जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सहायक व्यापार प्रतिनिधि (दक्षिण एवं पश्चिम एशिया) ब्रेंडन लिंच ने किया।
चीन के खिलाफ 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने को लेकर ट्रंप ने यह बयान तब दिया है, जब रूस के ड्रोन ने हाल ही में नाटो सदस्य पोलैंड की हवाई सीमा का उल्लंघन किया, जिससे तनाव और बढ़ गया है।
अमेरिका से टैरिफ विवाद के दौरान भारत और इजरायल में मुक्त व्यापार समझौता होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इजरायल के वित्त मंत्री 8 सितंबर से इसके लिए भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।
ट्रंप सरकार ने अदालत में यह भी दलील दी है कि विभिन्न देशों पर लगाए गए शुल्कों को यदि अवैध ठहराया गया, तो वसूले गए करों को वापस लौटाना पड़ सकता है, जिससे अमेरिकी राजकोष पर बड़ा वित्तीय बोझ पड़ेगा।
पूर्व अमेरिकी NSA जेक सुलिवन ने डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भारत के साथ रणनीतिक रिश्तों को नजरअंदाज कर पाकिस्तान से कारोबारी फायदे के लिए समझौते किए। उन्होंने कहा कि ट्रंप परिवार की क्रिप्टो कंपनी ने पाकिस्तान में निवेश किया और भारत पर टैरिफ लगा दिया, जिससे संबंध बिगड़ते चले गए।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़