TURKEY
-
पश्चिमी तुर्की में भीषण विस्फोट से उड़ा रेस्तरां का टैंक, 5 लोगों की मौत और 63 घायल
तुर्की के पश्चिम में एक रेस्तरां में भयंकर विस्फोट होने से 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 63 लोग घायल हुए हैं। विस्फोट इतना घातक था कि आसपास की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अन्य देश | Jul 01, 2024 07:11 am IST -
अलसल्वाडोर और तुर्की में बारिश व आग से 30 लोगों की मौत, फसल में लगी आग बस्तियों तक फैली
मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में जहां बारिश और बाढ़ के कहर से पिछले 2, 3 दिनों के भीतर 19 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं तुर्की में आग के कारण 11 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तुर्की में फसलों में लगी आग बस्तियों तक फैल गई और इसकी चपेट में आकर लोग मारे गए।
अन्य देश | Jun 22, 2024 10:29 am IST -
Advertisement
-
तुर्की में भारतीय राजदूत की अचानक मौत से दिल्ली में हलचल, विदेश मंत्रालय ने जताया दुख
तुर्की में भारतीय राजदूत की अचानक मौत हो जाने से दिल्ली में हलचल मच गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने तुर्की दूतावास में राजदूत वीरेंदर पॉल के निधन पर गहरा दुख जताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वीरेंदर पॉल एक समर्पित अधिकारी थे। उन्हें उनके असाधारण मानवीय गुणों और प्रभावशाली पेशेवर योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
एशिया | Jun 21, 2024 11:41 pm IST -
सीरिया में तुर्की ने किया घातक ड्रोन हमला, एयरस्ट्राइक में अमेरिका समर्थित चार लड़ाके ढेर
तुर्की ने सीरिया में ड्रोन हमला किया है। इसमें अमेरिका समर्थित 4 लड़ाके भी मारे गए हैं। इसके अलावा 11 लोग घायल हुए हैं।
अन्य देश | Jun 01, 2024 11:42 am IST -
Advertisement
-
बोइंग 767 विमान का फ्रंट लैंडिंग गियर फेल, बिना पहिए के हुई खतरनाक लैंडिंग, वीडियो आया सामने
इंस्ताबुल में फेड एक्स के कार्गो विमान की खतरनाक तरीके से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान ने पेरिस चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद ही अगले लैंडिंग गियर के काम नहीं करने की जानकारी दी। इसके बाद इंस्ताबुल हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान के एक हिस्से में आग लग गई।
अन्य देश | May 09, 2024 11:19 am IST -
तुर्की में केबल कार हादसे में हवा में लटके 174 लोगों की मुश्किल में फंसी जान, मदद में लगाए गए 10 हेलीकॉप्टर
तुर्की में शुक्रवार को 174 लोग केबल कार हादसे की वजह से एक ऊंचे पर्वत पर हवा में लटक गए। इससे सभी की जान खतरे में पड़ गई। बाद में उन्हें 10 हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। हालांकि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए।
अन्य देश | Apr 14, 2024 01:44 pm IST -
Advertisement
-
इस्तांबुल के नाइट क्लब में लगी भीषण आग, अब तक 25 लोगों की मौत
तुर्की के इस्तांबुल शहर में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक नाइट क्लब में रेनोवेशन के दौरान आग लग गई जिसमें 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग घायल भी हैं जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।
यूरोप | Apr 02, 2024 08:12 pm IST -
तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन को बड़ा झटका, स्थानीय चुनाव में विपक्ष ने बनाई बढ़त
सीएचपी नेता ओज़गुर ओज़ेल ने उत्साही समर्थकों की भीड़ से कहा, "मतदाताओं ने तुर्किये में एक नई राजनीतिक व्यवस्था स्थापित करने का फैसला किया है।
एशिया | Apr 01, 2024 10:10 am IST -
Advertisement
-
तुर्की तट के करीब डूबी प्रवासियों को ले जा रही नौका, कम से कम 16 लोगों की मौत
तुर्की के तट के करीब एक नौका डूब जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। नौका में काफी संख्या में सवार होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, जिनके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
एशिया | Mar 15, 2024 07:06 pm IST -
तुर्की में खुदाई के दौरान मिला 11 हजार साल पुराना खजाना, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
तुर्की में खुदाई के दौरान 11 हजार साल पुराना खजाना मिला है इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खोज में जो आभूषण मिले हैं उनमें से 85 एकदम ठीक अवस्था में है।
एशिया | Mar 13, 2024 02:35 pm IST -
Advertisement
-
तुर्की का बड़ा दुश्मन ग्रीस करना चाहता है भारत से दोस्ती, जानिए Turkey से क्यों है दुश्मनी?
तुर्की और ग्रीस में भूमध्य सागर को लेकर पुरानी दुश्मनी है। ग्रीस के द्वीप तुर्की की मुख्य भूमि के पास तक स्थित हैं। तुर्की का दावा है कि ये द्वीप उसका हिस्सा हैं।
यूरोप | Mar 07, 2024 02:59 pm IST -
तुर्की ने अजरबैजान को दिया खतरनाक ड्रोन, बचने के लिए भारत ने आर्मीनिया को दिया एंटी ड्रोन सिस्टम
तुर्की ने अपने दोस्त अजरबैजान को खतरनाक किलर ड्रोन दिया है। इसका उपयोग आर्मीनिया के लिए किया जा सकता है। अजरबैजान और उसके पड़ोसी देश आर्मीनिया में तनाव बना हुआ है। ऐसे में भारत ने आर्मीनिया को एंटी ड्रोन सिस्टम दिया है।
एशिया | Feb 14, 2024 01:47 pm IST -
Advertisement
-
"मेरा पति न नहाता है न ही ब्रश करता है, मुझे तलाक चाहिए", कोर्ट में पहुंचा मुकदमा, जज ने सुनाया ऐसा फैसला
एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा किया और उससे तलाक मांगा। महिला का दावा था कि उसका पति साफ-सफाई से नहीं रहता। न ही वह नहाता है और न ही वह ब्रश करता है। जिससे उसके शरीर और मुंह से गंदी बद्बू आते रहती है।
वायरल न्यूज | Feb 04, 2024 01:31 pm IST -
मुस्लिम देश तुर्की से बड़ी खबर, अमेरिकी कंपनी के 7 लोगों को दो बंदूकधारी हमलावरों ने बना लिया बंधक
तुर्की से बड़ी खबर आ रही है। यहां हथगोले और बंदूकों से लैस हमलावरों ने अमेरिकी कंपनी के 7 लोगों को बंधक बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल और हमास जंग में अमेरिका की भूमिका से असंतुष्ट होने के कारण यह कृत्य किया गया है।
एशिया | Feb 02, 2024 08:11 am IST -
Advertisement
-
फिर से सिर उठा रहा है इस्लामिक स्टेट! इस्तांबुल के चर्च में हुए हमले की जिम्मेदारी ली
तुर्की के इस्तांबुल में चर्च पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इस्लामिक स्टेट ने 2 नकाबपोशों की तस्वीरें भी छापी हैं और कहा है कि हमले में एक शख्स मारा गया जबकि एक अन्य घायल हुआ है।
एशिया | Jan 30, 2024 08:17 am IST -
तुर्की, स्वीडन और इटली की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग; कैप्सूल में इन यात्रियों को भेजा "अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन"
तुर्की, स्वीडन और इटली ने अंतरिक्ष में नया इतिहास रचते हुए अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन रवाना किया है। ये तीनों अंतरिक्ष यात्री 2 हफ्ते तक अंतरिक्ष में रहेंगे। इन्हें नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से कैप्सूल के जरिये भेजा गया है।
अमेरिका | Jan 19, 2024 10:38 am IST -
Advertisement
-
भारत पर प्रेशर बनाने के लिए मालदीव इस्तेमाल करेगा यूक्रेन वाले घातक ड्रोन! तुर्की से की बड़ी डील
मालदीव के राष्ट्रपति लगातार भारत विरोधी काम कर रहे हैं। उन्होंने तुर्की से किलर ड्रोन के लिए बड़ी डील की है। ये वही ड्रोन हैं, जिनका उपयोग यूक्रेन ने रूस से जंग में किया है। पाकिस्तान भी इन ड्रोन का इस्तेमाल करता है।
एशिया | Jan 16, 2024 05:11 pm IST -
उत्तरी इराक में सैन्य अड्डे पर घुसपैठ के इरादे से हुआ भीषण हमला, अपने 5 सैनिकों की मौत से बौखलाया तुर्की
इराक में एक सैन्य हवाई अड्डे पर हुए भीषण हमले में तुर्की के 5 सैनिकों की मौत हो गई है। इससे तुर्की की सरकार भड़क उठी है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए कुर्द लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके पहले के हमलों में भी तुर्की के 12 सैनिकों की मौत हो चुकी है।
एशिया | Jan 13, 2024 11:33 am IST -
इजरायल ने इस मुस्लिम देश में घुसा दिए दर्जनों जासूस, मगर एर्दोगन ने तोड़ दी मोसाद की मंशा
तुर्की ने 33 इजरायली जासूसों को पकड़ने का दावा किया है। तुर्की की समाचार एजेंसी के अनुसार इन्हें इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद की ओर से फिलिस्तीनियों और इजरायल सरकार का विरोध करने वालों की जासूसी के लिए भेजा गया था। तुर्की के अनुसार अभी अन्य जासूसों की तलाश की जा रही है।
अन्य देश | Jan 03, 2024 07:14 am IST -
तुर्की में घने कोहरे ने बरपाया कहर, आपस में धड़ाधड़ टकराए कई वाहन; दुर्घटना में 10 लोगों की मौत और 57 घायल
तुर्की में घने कोहरे के कहर ने 10 लोगों की जान ले ली है। यहां दृश्यता कम होने की वजह से आपस में 7 वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। इससे कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना में 57 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत अति गंभीर बताई जा रही है।
अन्य देश | Dec 28, 2023 02:34 pm IST