UNITED
-
'अगर डील नहीं की तो और तेज होगा हमला', ईरान को अमेरिका ने दी कड़ी चेतावनी
अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई और तेज होगी। पीट हेगसेथ ने कहा कि आने वाले दिन निर्णायक हैं। बता दें कि एक तरफ अमेरिका ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर होने का दावा कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ कूटनीतिक बातचीत भी जारी है।
अमेरिका | Mar 31, 2026 11:00 pm IST -
क्या ईरान पर परमाणु हमला होगा? UN के राजनयिक मोहम्मद साफा का इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप
संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक राजनयिक मोहम्मद साफा ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने ईरान में संभावित परमाणु हथियार के इस्तेमाल की तैयारी की आशंका जताई है।
अन्य देश | Mar 30, 2026 11:43 pm IST -
Advertisement
-
ईरान ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट F-16, IRGC ने किया बड़ा दावा
Iran F-16 Down Claim: ईरान के अर्धसैनिक बल Islamic Revolutionary Guard Corps ने बड़ा दावा किया है कि उसने अमेरिका के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया है। IRGC ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मारने की बात भी कही है।
एशिया | Mar 29, 2026 09:29 am IST -
Israel US Iran War: अमेरिका और ईरान की बात कराएगा पाकिस्तान, विदेश मंत्री ने किया दावा
US Iran Israel War News: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिका के एयरबेस को मिसाइल से निशाना बनाया। इसमें अमेरिकी बेस को बड़ा नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। वहीं इजरायल ने रविवार को गाजा में हमला किया। इसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई।
एशिया | Mar 29, 2026 11:55 pm IST -
Advertisement
-
Middle East War LIVE: ईरान ने पाकिस्तानी ध्वज वाले 10 तेल टैंकर उपहार में दिए: ट्रंप
Iran Israel War Live: इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग के 27वें दिन में पहुंच चुके हैं। इजरायल ने ईरान के नेवी कमांडर अली रजा तंगसीरी को ढेर कर दिया। जवाब में ईरानी मिसाइलों ने दोबारा तेल-अवीव में बड़ा हमला किया है।
एशिया | Mar 26, 2026 11:48 pm IST -
'हमारे एक द्वीप पर कब्जा करना चाहते हैं दुश्मन', ईरान की संसद के स्पीकर के बयान से मची हलचल
मुहम्मद बाग़ैर ग़ालिबफ ने दावा किया कि दुश्मन देश ईरान के एक द्वीप पर कब्जे की योजना बना रहे हैं। अब्बास अरगची ने भी कहा है कि ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका अपने मकसद हासिल करने में नाकाम रहा है।
एशिया | Mar 26, 2026 08:27 am IST -
Advertisement
-
'बहुत हुआ.. अब बस भी करो', UN चीफ ने अमेरिका, इजरायल और ईरान से की युद्ध रोकने की अपील
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त एयर स्ट्राइक के बाद शुरू हुआ युद्ध दिन-ब-दिन भीषण होता जा रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सभी पक्षों से युद्ध खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बहुत हो गया, अब बस भी करो।
अन्य देश | Mar 25, 2026 09:43 pm IST -
ईरान और अमेरिका के बीच जंग रोकने के लिए बड़ी डील? ट्रंप के बयान ने दुनिया में मचाई सनसनी
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध में बढ़त हासिल कर ली है और दोनों देशों के बीच जल्द बड़ी डील हो सकती है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हो चुकी है और बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
अमेरिका | Mar 25, 2026 07:05 am IST -
Advertisement
-
Israel US Iran War LIVE: चीन ने ईरान और US से की तत्काल युद्ध विराम की मांग, कहा-लंबा संघर्ष किसी के हित में नहीं
Israel Iran Conflict: जंग खत्म नहीं होने के का खतरा बढ़ते देख यूरोपीय संघ ने ईरान से बातचीत की मेज पर आने और शत्रुता समाप्त करने की अपील की है। इस दौरान चीन ने भी ईरान और अमेरिका से की तत्काल युद्ध विराम की मांग, कहा-लंबा संघर्ष किसी के हित में नहीं है।
एशिया | Mar 25, 2026 12:03 am IST -
पूर्व FBI निदेशक रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर ट्रंप गदगद, बोले- मुझे खुशी है वह मर गया
Robert Mueller के निधन पर Donald Trump ने विवादास्पद टिप्पणी की है। ट्रंप ने उनकी मौत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। जानें कि ट्रंप और म्यूलर में किस बात को लेकर अदावत थी।
अमेरिका | Mar 22, 2026 07:26 am IST -
Advertisement
-
जंग के बीच इस देश ने ट्रंप को दिखाई आंख! रोक दिया अमेरिका के दूतावास का डीजल
Havana US Embassy Diesel: अमेरिकी महाद्वीप के एक देश ने ट्रंप प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। उसने अपने देश में मौजूद अमेरिकी दूतावास का डीजल रोक दिया है, जिसका इस्तेमाल जनरेटर चलाने के लिए होना था।
अमेरिका | Mar 21, 2026 12:21 pm IST -
ईरान के अमेरिकी F-35 फाइटर जेट मार गिराने की खबर US आर्मी के लिए कितना बड़ा झटका? समझिए
F-35 Fighter Jet Crash: ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी फाइटर जेट F-35 को मार गिराया है। अगर ये बात सच है तो दुनिया के सबसे आधुनिक और महंगे फाइटर जेट में से एक F-35 का हिट होना ईरानी सेना का मनोबल कैसे बढ़ाएगा, समझिए।
Explainers | Mar 20, 2026 02:50 pm IST -
Advertisement
-
ईरान से जंग के बीच इस देश की सरकार बदलने की फिराक में अमेरिका, मार्को रूबियो ने ट्रंप के सामने किया खुलासा
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने चेताया है कि क्यूबा का सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है। वहां की लीडरशिप को बदलना चाहिए। मौजूदा नेतृत्व को क्यूबा की समस्याओं के समाधान के बारे में नहीं पता है।
अमेरिका | Mar 18, 2026 09:31 am IST -
अमेरिका के आसमान में धमाके के साथ टूटा उल्कापिंड, ईरान से जारी जंग के बीच बुरी तरह डर गए लोग
ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिका के आसमान में हुए उल्कापिंड में हुए धमाके ने लोगों को बुरी तरह डरा दिया। धमाका इतना जोरदार था कि इसे कई राज्यों के लोगों ने देखा और महसूस किया।
अमेरिका | Mar 18, 2026 12:22 pm IST -
Advertisement
-
मध्य-पूर्व में तबाही के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- 'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा'
Donald Trump Warns Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए, क्योंकि मिलने पर वह तुरंत उनका इस्तेमाल कर सकता है। ट्रंप के मुताबिक इससे पूरा मध्य-पूर्व तबाह हो सकता है।
अमेरिका | Mar 17, 2026 07:24 am IST -
ईरान के साथ और भीषण जंग लड़ने वाला है अमेरिका? 2500 सैनिकों के साथ एक और युद्धपोत मध्यपूर्व के लिए रवाना
अमेरिका ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच 2500 सैनिकों और युद्धपोत USS ट्रिपोली को मध्य पूर्व भेजने का आदेश दिया है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि खार्ग द्वीप पर ईरानी सैन्य ठिकाने नष्ट कर दिए गए हैं, जबकि क्षेत्र में हमले और तनाव लगातार बढ़ रहे हैं।
एशिया | Mar 14, 2026 07:37 am IST -
Advertisement
-
अमेरिका को बदलनी पड़ गई रूस के खिलाफ रणनीति, पढ़िए ईरान, तेल और उससे पुतिन के लिए बने सुनहरे मौके की कहानी
अमेरिका अब रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंधों को कम करने के लिए कदम उठा रहा है। अमेरिका ने रूसी तेल पर 2022 के बाद कब-कब और क्यों प्रतिबंध लगाया, और अब उसे अपने फैसले बदलने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा। इसके बारे में विस्तार से पढ़िए।
Explainers | Mar 13, 2026 08:59 am IST -
मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से पूछा, 'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?'
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से कहा कि वे अमेरिका-इजरायल के साथ जारी संघर्ष में अपना रुख स्पष्ट करें। उन्होंने विदेशी सैन्य अड्डे बंद करने की मांग की और कहा कि जंग जारी रहेगी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बंद रहेगा।
एशिया | Mar 13, 2026 07:59 am IST -
तस्वीरें: किम जोंग उन ने बेटी संग देखा मिसाइलों का परीक्षण, बेटी को दे रहे तानाशाही की ट्रेनिंग!
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी बेटी के साथ नौसेना युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों का परीक्षण देखा। इसे उनकी बेटी किम जू ए को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में तैयार करने की शुरुआत माना जा रहा है।
एशिया | Mar 11, 2026 12:05 pm IST -
पत्नी की हत्या करके गायब हो गया भारतीय शख्स, ढूंढ़ने वाले को मिलेगा 9.2 करोड़ रुपये का इनाम
अमेरिका में पत्नी की हत्या के आरोपी भारतीय नागरिक भद्रेश कुमार पटेल पर FBI ने इनाम बढ़ाकर 10 लाख डॉलर या करीब 9.2 करोड़ रुपये कर दिया है। 2015 में मैरीलैंड में पत्नी पलक पटेल की हत्या के बाद वह फरार हो गया था।
अमेरिका | Mar 11, 2026 09:25 am IST