UP POLICE
-
बिना तलाक दूसरी शादी रचा रहा था पति; पहली पत्नी ने पुलिस बुलाकर रुकवाया निकाह
कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मैरिज हॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी की रस्मों के बीच अचानक पहली पत्नी की धमाकेदार एंट्री हो गई। पत्नी ने हंगामे के बीच खुलासा किया कि दोनों के बीच अभी तक कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है।
उत्तर प्रदेश | Jul 25, 2026 11:50 am IST -
हाईवे पर स्टंट करना इन साहब को पड़ गया भारी, आइए आपको बताते हैं क्या हुआ
कई बार लोग अपनी जान की परवाह किए बिना स्टंट करते हैं। यह सब वायरल होने के लिए लोग करते हैं मगर कई बार वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें अपना स्टंट करना भारी पड़ जाता है।
वायरल न्यूज | Jul 24, 2026 12:37 pm IST -
Advertisement
-
आगे-आगे सपा विधायक, पीछे-पीछे पुलिस! काली टीशर्ट में दौड़ते नजर आए अमिताभ बाजपेई; VIDEO
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों के समर्थन में सत्याग्रह की तैयारी कर रहे थे इसलिए उन्हें कानपुर में हाउस अरेस्ट किया गया था। लेकिन इसी दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
उत्तर प्रदेश | Jul 23, 2026 07:45 pm IST -
लिव इन पार्टनर की हत्या कर के शव को बोरे में भरा, फिर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
फतेहपुर में एक युवक ने लिव इन रिलेशन में रह रही युवती को मारकर उसे दुर्घटना दिखाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर शव को बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। अब पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश | Jul 23, 2026 10:03 am IST -
Advertisement
-
ऑपरेशन 'प्रहार' में मऊ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में इनामी गौ-तस्कर को किया गिरफ्तार
मऊ पुलिस ने 21 जुलाई की देर रात ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की जिसमें उन्होंने एक कथित इनामी अंतरजनपदीय गौ-तस्कर के साथ हुई मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश | Jul 22, 2026 09:04 am IST -
ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा, नाले में गिरा ट्रक, शरीर में सरिया घुसने से चालक की दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में 21 जुलाई सुबह छह बजे भीषण हादसा हुआ। गाजियाबाद से दादरी जा रहा सरिया से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश | Jul 21, 2026 12:53 pm IST -
Advertisement
-
गाजियाबाद में घरेलू कलह ने लिया खूनी रूप, बेटों ने की माता-पिता की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां दो बेटों ने अपने ही मां-बाप को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
उत्तर प्रदेश | Jul 21, 2026 10:41 am IST -
मेरठ में शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने दी नर्स को जहरीली ड्रिप, सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग ने खोला राज
मेरठ के एमसीसी अस्पताल में नर्स नेहा रानी की हत्या उसके प्रेमी ओटी टेक्नीशियन सुरेश ने अपने साथी फरहान के साथ मिलकर की। नेहा शादी का दबाव बना रही थी, जिसके चलते सुरेश ने उसकी हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश | Jul 19, 2026 09:18 pm IST -
Advertisement
-
सोनभद्र में सर्राफा व्यापारी से लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, चाकू मारकर किया घायल
सोनभद्र के बभनी में शनिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने बाजार से लौट रहे सर्राफा कारोबारी को घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और चाकू मारकर उसे घायल कर दिया।
उत्तर प्रदेश | Jul 19, 2026 05:38 pm IST -
पुलिस मुठभेड़ में लूट और हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
मथुरा में जैंत पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट के बाद हत्या की घटना में शामिल तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश | Jul 19, 2026 02:36 pm IST -
Advertisement
-
हापुड़ में दबंगों ने सरेआम युवक को दौड़ा-दौड़कर पीटा, सीसीटीवी फुटेज ने खोली पुलिस के दावों की पोल
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दबंगों ने एक दुकानदार और फिर दीपक पाल नाम के युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
उत्तर प्रदेश | Jul 18, 2026 09:05 pm IST -
प्रतापगढ़ में युवती को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और मोबाइल बरामद
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक युवती को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
उत्तर प्रदेश | Jul 17, 2026 10:43 pm IST -
Advertisement
-
पीलीभीत में न्याय न मिलने पर 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी पीड़िता, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवती न्याय की मांग को लेकर शहर के पुराने टेलीफोन एक्सचेंज के 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। यह घटना छेड़छाड़ और मारपीट के एक पुराने मामले में पुलिस द्वारा लगाए जाने के विरोध में हुई।
उत्तर प्रदेश | Jul 17, 2026 07:08 pm IST -
उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर, पुलिस के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो कथित बदमाश मारे गए, जबकि इटावा एसओजी के दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। बदमाश डॉक्टर लूटकांड के आरोपी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया है।
उत्तर प्रदेश | Jul 17, 2026 02:09 pm IST -
Advertisement
-
'हाय अल्लाह, अब कभी गलती नहीं करूंगा', हाफ एनकाउंटर के बाद गिड़गिड़ाता नजर आया गोकशी का आरोपी
बरेली में थाना इज्जतनगर पुलिस द्वारा देर रात गौकशी को लेकर मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को मौके से गौवंशीय मांस और गौकशी के उपकरण आदि तथा घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश | Jul 17, 2026 09:25 am IST -
यूपी के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान जमकर हंगामा, गाड़ी में तोड़फोड़ का Video हुआ वायरल
यूपी के मुज़फ़्फरनगर में कांवड़ियों का भारी उत्पात देखने को मिला है। गाड़ी टच हो जाने से कांवड़िये भड़क उठे और गाड़ी पर लाठी डंडों से बुरी तरह से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश | Jul 16, 2026 01:17 pm IST -
Advertisement
-
UP Police SI 2026 का अंतिम रिजल्ट जारी, 4543 उम्मीदवारों ने पाई सफलता; uppbpb.gov.in पर देखें परिणाम
सब इंस्पेक्टर (एसआई) पद पर भर्ती के लिए कुल 4,543 उम्मीदवार सफल हुए हैं। यूपी पुलिस की SI की अंतिम मेरिट लिस्ट पीडीएफ को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से कैसे चेक और डाउनलोड करें, आइए इसके बारे में जानें।
रिजल्ट्स | Jul 15, 2026 05:49 pm IST -
पत्नी से हुआ झगड़ा, थाने में पति ने खुद को लगाई आग, बचाने में तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए
कानपुर में एक पति और पत्नी में लड़ाई हुई, बात थाने तक जा पहुंची। थाने पहुंचे पति ने अचानक खुद को आग लगा ली। उसे बचाने में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जानें क्या था पूरा मामला?
क्राइम | Jul 14, 2026 11:53 pm IST -
अमरोहा में नशे में धुत सिपाही ने कार से कई लोगों को मारी टक्कर, टायर निकलने पर भी नहीं रोकी गाड़ी, वीडियो वायरल
अमरोहा में नशे में धुत सिपाही ने ड्रिंक एंड ड्राइव का तो रूल तोड़ा ही और साथ ही दो लोगों को कुचल भी दिया। इतना ही नहीं हाइवे पर बिना टायर के कार दौड़ा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश | Jul 14, 2026 02:01 pm IST -
गौतमबुद्धनगर के DM कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
गौतमबुद्धनगर के डीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए प्राप्त हुई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वायड की टीमों ने तलाशी अभियान चलाया।
उत्तर प्रदेश | Jul 13, 2026 01:10 pm IST