UTTARAKHAND
-
Assembly Election 2022: उत्तराखंड, गोवा समेत यूपी के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, 14 फरवरी को वोटिंग
आगामी 14 फरवरी (सोमवार) को यूपी, उत्तराखंड और गोवा में मतदान होना है। उत्तराखंड और गोवा में भी एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी और रूहेलखंड के 9 जिलों की 55 विधान सभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। इन 55 सीटों से सात सुरक्षित सीटें हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 12, 2022 07:34 pm IST -
Uttarakhand Election 2022: योगी आदित्यनाथ बोले- चुनाव में छोटी सी चूक राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को हो रहे मतदान से पहले टिहरी में भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘अगर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार नहीं होगी तो उत्तर प्रदेश से भागने वाले सभी अपराधी यहां शरण लेकर तबाही मचाएंगे।’’
इलेक्शन न्यूज | Feb 12, 2022 05:49 pm IST -
Advertisement
-
उत्तराखंड में बोले पीएम मोदी- कोरोना संकट में भी गरीब को भूखा सोने नहीं दिया
पीएम मोदी ने कहा कि एमएसएमई का लाभ छोटे उद्योगों को हुआ है। हमने विकास को भी रफ्तार दी है और गरीबों की भी चिंता की है। कोरोना संकट के बावजूद पहाड़ों के दूर—दराज के गांवों तक हमने किसी को भूखा नहीं सोने दिया। पीएम गरीब कल्याण योजना के जरिए आज भी हर गरीब को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
न्यूज़ | Feb 12, 2022 04:07 pm IST -
Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड ? जानें, सीएम पुष्कर धामी ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों की एक कमेटी गठित की जाएगी जो राज्य के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी।
इलेक्शन न्यूज | Feb 12, 2022 11:41 am IST -
Advertisement
-
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, जानिए कितनी रही तीव्रता
उत्तराखंड में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 5 बजकर 03 मिनट पर उत्तरकाशी में 39 किलोमीटर पूर्व में आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई।
राष्ट्रीय | Feb 12, 2022 08:39 am IST -
Assembly Election Live Updates : पीएम मोदी ने कहा- कि उत्तराखंड एक भारत श्रेष्ठ भारत की तस्वीर
सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री मोदी की यूपी के कन्नौज में और उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह भी उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करेंगे।
इलेक्शन न्यूज | Feb 17, 2022 08:06 am IST -
Advertisement
-
क्या हमने कभी राहुल से राजीव गांधी का बेटा होने का सबूत मांगा: हिमंता बिस्वा सरमा
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस को सेना के यह कहने पर विश्वास करना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की और इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए।
इलेक्शन न्यूज | Feb 11, 2022 10:36 pm IST -
पिता के लिए कैंपेन, क्या बन जाएगी Jubin Nautiyal की Kutti Mohabbat। BJP के लिए धड़केगा जुबिन का दिल
जाने माने Bollywood Singer Jubin Nautiyal अपने पिता के लिए गलियों की खाक छान रहे हैं। वो Uttarakhand के Chakrata Assembly में अपने पिता Ramsharan Nautiyal के लिए प्रचार में जुटे हैं। वह यहां BJP की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। जुबिन ने Lakha Mandal में पिता के लिए प्रचार किया। इसके बाद लोग अब सवाल करने लगे हैं कि प्रचार करते-करते उनका दिल क्या अब बीजेपी के लिए धड़केने लगेगा। फिल्मों के गाने हों, अल्बम हो या फिर लाइव कंसर्ट और परफॉर्मेंस, इन दिनों जुबिन नौटियाल का नाम कई जगह दिखाई पड़ता है और उनकी आवाज़ कई जगह सुनाई देती है। शुरुआती दौर में एक्स फैक्टर रियल्टी शो में नज़र आने वाले जुबिन में तब से अब तक काफ़ी फर्क आया है, जो उनके गायन के अलावा शख्सियत में भी साफ़ नज़र आता है।
न्यूज़ | Feb 11, 2022 07:14 pm IST -
Advertisement
-
'उत्तराखंड के स्कूलों में हिजाब लाने की कोशिश कर रही कांग्रेस', बीजेपी का बड़ा दावा
बग्गा ने कहा, अगर कांग्रेस उत्तराखंड में सत्ता में आती है, तो वे वही करेंगे जो वे कर्नाटक में करने की कोशिश कर रहे हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 11, 2022 04:33 pm IST -
देवभूमि में बोले मोदी- कांग्रेस ने कुमायुं और गढ़वाल में भेद किया
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के विकास कार्यों का जिक्र किया और पहले की सरकारों की निष्क्रियता पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पांच साल में डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी और निष्ठा से आपकी सेवा में लगी हुई है। उत्तराखंड को एक नई पहचान मिल रही है। वोटर कभी अच्छे काम और अच्छे इरादों को नहीं भूलते।
न्यूज़ | Feb 11, 2022 03:11 pm IST -
Advertisement
-
Uttarakhand election 2022: देवभूमि में बोले मोदी-कांग्रेस का फॉर्मूला है कि सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के विकास कार्यों का जिक्र किया और पहले की सरकारों की निष्क्रियता पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पांच साल में डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी और निष्ठा से आपकी सेवा में लगी हुई है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 11, 2022 03:30 pm IST -
Assembly Election Live Updates: पीएम मोदी की अल्मोड़ा में रैली, राहुल गांधी ने गोवा में किया प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के अल्मोड़ में हुंकार भरेंगे। उत्तराखंड की रैली के बाद वे यूपी के कासगंज, एटा और फर्रुखाबाद के मतदाताओं की एक वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे।
इलेक्शन न्यूज | Feb 11, 2022 10:48 pm IST -
Advertisement
-
Uttarakhand Elections 2022: जनरल रावत का जिक्र कर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला
प्रधानमंत्री ने लोगों को याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने तो देश के पूर्व रक्षा प्रमुख जनरल रावत को ‘सड़क का गुंडा’ भी कहा था।
इलेक्शन न्यूज | Feb 10, 2022 08:46 pm IST -
Uttarakhand Elections 2022: पीएम मोदी आज श्रीनगर में करेंगे रैली, 14 फरवरी को होगी वोटिंग
मतदाताओं का रुख भाजपा के पक्ष में करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर में रैली करेंगे।
इलेक्शन न्यूज | Feb 10, 2022 09:08 am IST -
Advertisement
-
Assembly Election Live Updates : हवा-हवाई बातें कर जनता को बरगलाने की कोशिश में जुटे हैं विरोधी दल : मायावती
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज घोषणा पत्र जारी करेगी। देहरादून में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह आज गोवा में डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे।
इलेक्शन न्यूज | Feb 09, 2022 11:52 pm IST -
जब राजनाथ ने बोला 'पुष्पा' फिल्म का डायलॉग, कहा- अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी
राजनाथ सिंह ने अपने भाषण के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि वह न तो झुकेंगे और न ही रुकेंगे।
इलेक्शन न्यूज | Feb 08, 2022 07:44 pm IST -
Advertisement
-
Assembly Election Live Updates: अखिलेश ने कहा- बीजेपी भरोसा खो चुकी है
पीएम मोदी उत्तराखंड, पंजाब और यूपी की कुल 47 विधानसभा सीटों के लिए वर्चुअल रैली करेंगे। योगी आदित्यनाथ आज अमरोहा, मुरादाबाद और गौतमबुद्धनगर में प्रियंका गांधी मेरठ, मुथरा और आगरा में रैली करेंगी।
इलेक्शन न्यूज | Feb 09, 2022 07:51 am IST -
उत्तराखंड: चुनाव आयोग ने बीजेपी को भेजा नोटिस, हरीश रावत की तस्वीर से की थी छोड़छाड़
कांग्रेस ने शुक्रवार को इस संबंध में निर्वाचन आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उत्तराखंड बीजेपी ने तीन फरवरी को रात 9 बजकर 34 मिनट पर रावत की एक विकृत तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें उन्हें एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के रूप में चित्रित किया गया था।
इलेक्शन न्यूज | Feb 06, 2022 01:15 pm IST -
‘भारत में अब प्रधानमंत्री नहीं... ’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर दिया बड़ा बयान
राहुल गांधी ने कहा, हम आपको एक ऐसा मुख्यमंत्री देंगे जो आपके पास आएगा, आपकी समस्याओं को सुनेगा और उसके अनुसार सरकार चलाएगा।
इलेक्शन न्यूज | Feb 05, 2022 11:03 pm IST -
हरिद्वार पहुंचे BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय, कहा- बंगाल से आया हूं, भगवान की कृपा से जिंदा हूं
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "बंगाल से आया हूं, जिंदा बैठा हूं, यह भगवान की कृपा है। मुझ पर हमले हुए हैं, ज्यादा हमले वहां हुए जहां विशेष वर्ग रहता है।"
इलेक्शन न्यूज | Feb 05, 2022 10:51 pm IST