VOLODYMYR ZELENSKYY
-
PM मोदी ने जेलेंस्की को दिया आश्वासन, "भारत कभी तटस्थ नहीं रहा, हम हमेशा शांति के पक्ष में"; हर भूमिका को हैं तैयार
पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच वार्ता के बाद दोनों देशों का संयुक्त बयान सामने आया है। दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाये रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। मोदी ने कहा-भारत कभी तटस्थ नहीं रहा
यूरोप | Aug 23, 2024, 07:47 PM IST -
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए किया प्रेरित, PM मोदी ने कीव को सौंपा "भीष्म"
पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर देर तक वार्ता हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच वार्ता का ज्यादातर अंश रूस-यूक्रेन जंग पर ही आधारित था। इस दौरान भारत ने यूक्रेन को चिकित्सा सहायता के लिए भीष्म क्यूब भी सौंपा। भारत ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए प्रेरित किया है।
यूरोप | Aug 23, 2024, 07:40 PM IST -
PM Modi Ukraine: पीएम मोदी ने पुतिन से जो बात की, यूक्रेन में उस पर भी हुई चर्चा
पीएम मोदी इस वक्त यूक्रेन के दौरे पर हैं जहां उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हुई बातचीत को लेकर भी चर्चा हुई है।
यूरोप | Aug 23, 2024, 06:26 PM IST -
पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच हुई वार्ता, भारत-यूक्रेन ने 4 अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच वार्ता के बाद भारत और यूक्रेन के बीच 4 अहम समझौते हुए हैं। इसमें कृषि, चिकित्सा, संस्कृति और मानवीय सहायता में सहयोग शामिल है।
यूरोप | Aug 23, 2024, 05:47 PM IST -
वॉर जोन में पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन जंग के बीच अब राष्ट्रपति जेलेंस्की से होगी अहम चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। कीव पहुंचने पर भारत माता की जय के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी का मोदी यूक्रेन दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।
यूरोप | Aug 23, 2024, 01:50 PM IST -
LIVE: कीव में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई मुलाकात, थोड़ी देर में शुरू होगी वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव में हैं। पीएम मोदी ट्रेन के जरिए यूक्रेन पहुंचे हैं। यहां राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से उनकी मुलाकात हुई है।
यूरोप | Aug 28, 2024, 11:16 PM IST -
पीएम मोदी का आज से यूक्रेन दौरा, 10 घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद पहुंचेंगे कीव; वारसॉ में दिया शांति का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड से ट्रेन के जरिए यूक्रेन जा रहे हैं। यहां राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से उनकी मुलाकात होगी। पीएम मोदी का यह दौरा रूस-यूक्रेन जंग के बीच हो रहा है।
यूरोप | Aug 23, 2024, 07:00 AM IST -
पोलैंड के बाद यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा पर हैं पीएम मोदी, जानें कब पहुंचेंगे कीव और क्या है पूरा कार्यक्रम?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की 2 दिवसीय यात्रा के बाद यूक्रेन के ऐतिहासिक दौरे पर रवाना हो चुके हैं। करीब 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद वह कीव पहुंच जाएंगे। इस दौरान वह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ युद्ध में शांति लाने के प्रयासों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
यूरोप | Aug 22, 2024, 11:27 PM IST -
पीएम मोदी के कीव पहुंचने से पहले यूक्रेन की पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया का बड़ा बयान, ये तो भारत की जीत है
पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा से पहले वहां की पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया ने भारत को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। यूलिया ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री हैं, उनसे हमारी उम्मीदें हैं। पीएम मोदी की कीव यात्रा से पहले यूक्रेन की तरफ से आई यह टिप्पणी भारत की बहुत बड़ी जीत है।
यूरोप | Aug 22, 2024, 08:33 PM IST -
रूस-यूक्रेन युद्ध में दूसरा बड़ा उलटफेर, यूक्रेन का मॉस्को के अन्य इलाके पर कब्जे का दावा; बॉर्डर पहुंचे जेलेंस्की
रूस-यूक्रेन युद्ध में सबसे बड़े उलटफेर की खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले रूस के कुर्स्क क्षेत्र पर यूक्रेनी सेना ने कब्जा हासिल करने के बाद इसी इलाके की एक अन्य बड़ी बस्ती को अपने नियंत्रण में लेने का दावा किया है। साथ ही रूसी सैनिकों को बंदी बनाने का ऐलान किया है। इस बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की बॉर्डर दौरे पर हैं।
यूरोप | Aug 22, 2024, 06:37 PM IST -
Explainer: यूक्रेन दौरे से पहले पीएम मोदी ने दिया शांति का संदेश, जानें क्यों खास है यह यात्रा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा खास रहने वाला है। पीएम मोदी का यह दौरा रूस-यूक्रेन जंग के बीच हो रहा है। मोदी की यूक्रेन यात्रा को अमेरिका ने भी महत्वपूर्ण बताया है। यूक्रेन से पहले पीएम मोदी रूस का दौरा कर चुके हैं।
Explainers | Aug 22, 2024, 01:17 PM IST -
रूस के 1000 वर्ग किलोमीटर पर यूक्रेन का कब्जा, जेलेंस्की की सेना का दावा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहली बार इस बात को माना है कि यूक्रेनी सेना रूस के कुर्स्क क्षेत्र के भीतर ऑपरेशन चला रही है। यूक्रेन की सेना का दावा है कि करीब 1000 वर्ग किलोमीटर रूसी क्षेत्र पर उनका कब्जा है।
यूरोप | Aug 12, 2024, 11:41 PM IST -
जेलेंस्की ने ट्रंप को किया फोन, डोनॉल्ड ने कहा-हम "रूस-यूक्रेन युद्ध" जारी रखने में नहीं; खत्म करने में करेंगे मदद
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को अचानक यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फोन लगा दिया। उन्होंने ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनने पर बधाई दी। साथ ही पिछले हफ्ते हुए जानलेवा हमले की निंदा की। ट्रंप ने कहाकि वह रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए जेलेंस्की की पूरी मदद करेंगे।
अमेरिका | Jul 20, 2024, 01:16 PM IST -
यूक्रेन की मदद से पीछे हट गया अमेरिका तो जेलेंस्की का क्या होगा, US विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कह दी बड़ी बात
अगर अमेरिका यूक्रेन को सहयोग करना बंद कर दे तो कीव का क्या होगा, क्या जेलेंस्की तब रूस से मोर्चा ले पाएंगे, क्या यूक्रेन रूस के सामने जंग में फिर लंबे समय तक टिक पाएगा?...इन सभी सवालों को लेकर अमेरिकी रक्षामंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बड़ा बयान दिया है कि अमेरिका यूक्रेन को मदद रोक भी दे तो वह अपने पैरों पर खड़ा होगा।
यूरोप | Jul 20, 2024, 11:36 AM IST -
कमला हैरिस को "उपराष्ट्रपति ट्रंप" कहने के बाद अब बाइडेन ने जेलेंस्की को कहा "प्रेसिडेंट पुतिन", ये क्या हो गया?
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की जुबान इस बीच लगातार फिसल रही है। इससे राष्ट्रपति चुनाव से पहले उनकी बौद्धिक क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। वैसे भी उनकी 81 वर्षीय उम्र को लेकर शुरू से सवाल उठ रहे हैं। मगर अब उन्होंने जेलेंस्की को पुतिन के नाम से संबोधित करके बवाल बढ़ा दिया है।
अमेरिका | Jul 12, 2024, 01:09 PM IST -
युद्ध जीतने के लिए रूस के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना चाहता है यूक्रेन, जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगी इजाजत
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अब रूस के आंतिरक सैन्य ठिकानों पर हमला करने के फिराक में हैं। जेलेंस्की को लगता है कि रूस के आंतरिक सैन्य ठिकानों को ध्वस्त किए बगैर यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध को नहीं जीत सकता। इसलिए उन्होंने अमेरिका से रूसी ठिकानों पर अमेरिकी हथियारों से हमले पर लगी रोक हटाने को कहा है।
यूरोप | Jul 12, 2024, 06:37 AM IST -
जिस NATO में शामिल होने के लिए यूक्रेन ने रूस से मोल ले लिया युद्ध, अब अमेरिका ने उसके सपने को दिया बड़ा झटका
जिस नाटो संगठन का सदस्य बनने के लिए यूक्रेन ने खुद को बर्बादी के बारूद पर रख दिया, अब वह उसका सदस्य नहीं बन पाएगा। यूक्रेन के सबसे बड़े मददगार अमेरिका ने ही कह दिया है कि रूस से युद्ध समाप्त होने के पहले यूक्रेन को इस संगठन का सदस्य नहीं बनाया जाएगा।
अमेरिका | Jul 11, 2024, 06:38 AM IST -
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन थोड़ा और अधिक जमीन दे तो खत्म हो जाएगा युद्ध, कीव ने खारिज किया "अल्टीमेटम"
यूक्रेन में शांति को लेकर स्विट्जरलैंड में चल रहे सम्मेलन से पहले पुतिन ने एक और बयान दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यदि यूक्रेन मॉस्को के लिए अपनी और अधिक जमीन छोड़ने को तैयार हो और वह नाटो में शामिल होने की जिद छोड़ दे तो युद्ध खत्म हो सकता है।
अमेरिका | Jun 15, 2024, 05:16 PM IST -
G7 से इतर राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने के बाद पीएम मोदी ने फिर दिया यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान, दुनिया हैरान
प्रधानमंत्री मोदी ने जी7 से इतर इटली में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन युद्ध को लेकर फिर एक बड़ा बयान जारी किया। पीएम मोदी के बयान पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई थी। मोदी ने कहा कि शांति का मार्ग "संवाद और कूटनीति" से होकर गुजरता है।
यूरोप | Jun 14, 2024, 06:58 PM IST -
रूस के खिलाफ यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार है अमेरिका, बावजूद बाइडेन को जानें क्यों जेलेंस्की से मांगनी पड़ी माफी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के प्रेसिडेंट व्लादिमिर जेलेंस्की से माफी मांगी है। पेरिस के एक सम्मेलन के बाद बाइडेन ने जेलेंस्की से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह माफी वह यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति में अमेरिका की तरफ से हुई देरी के लिए मांग रहे।
यूरोप | Jun 07, 2024, 09:27 PM IST