VOLODYMYR ZELENSKYY
-
यूक्रेन में "शांति समझौते" के लिए जेलेंस्की को है भारत पर बड़ा भरोसा, पीएम मोदी से की फोन पर बात
यूक्रेन युद्ध रोकवाने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को अभी भी भारत से बड़ी उम्मीद है। जेलेंस्की ने इसके लिए पीएम मोदी से फोन पर बात की और उनसे स्विट्जरलैंड में यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल होने की अपील की। इसके साथ ही यूक्रेन आने के लिए आमंत्रित किया।
यूरोप | Jun 06, 2024, 10:59 PM IST -
यूक्रेन युद्ध में श्रीलंका के 16 पूर्व सैनिकों की मौत, हताश जेलेंस्की को अमेरिका देगा 2 अरब डॉलर के अतिरिक्त हथियार
अमेरिका इजरायल के बाद अब यूक्रेन पर भी रहम दिल दिखा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन ने अपने कीव दौरे के दौरान यूक्रेन को 2 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के हथियार यूक्रेन को देने के सौदे को मंजूरी दी है। वहीं यूक्रेन युद्ध में अपने 16 पूर्व सैनिकों के मारे जाने से श्रीलंका परेशान है।
अमेरिका | May 15, 2024, 07:02 PM IST -
यूक्रेन युद्ध में कुछ होने वाला है बड़ा! अमेरिकी विदेश मंत्री अचानक पहुंचे कीव; इधर जवाब में पुतिन जा रहे चीन
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच क्या 2 वर्षों की जंग के बाद अब निर्णायक मोड़ आ चुका है। अमेरिका और रूस के नेताओं की ओर से तो कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कीव पहुंच गए हैं। जवाब में पुतिन ने चीन यात्रा का ऐलान कर दिया है।
यूरोप | May 14, 2024, 02:51 PM IST -
इधर पुतिन का शपथ ग्रहण और उधर होने वाली थी यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या,...मगर ऐन वक्त में बच गई जान
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया को चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों का दावा है कि जिस वक्त रूस में पुतिन का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, ठीक उसी वक्त जेलेंस्की की हत्या होने वाली थी। यह साजिश रूस ने रची थी। मगर इसे यूक्रेन ने नाकाम करने का दावा किया है। मामले में दो कर्नल गिरफ्तार हुए हैं।
यूरोप | May 08, 2024, 06:53 AM IST -
यूक्रेन युद्ध में शांति के लिए स्विट्जरलैंड में तैयार हुआ अंतरराष्ट्रीय मंच, जून में जुटेंगे ये देश
यूक्रेन और स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने कहा है कि प्रस्तावित सम्मेलन के संबंध में कई देशों के साथ विचार-विमर्श किया गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि जब तक रूस के लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते, यूक्रेन में शांति कायम नहीं होगी।
यूरोप | Apr 10, 2024, 09:08 PM IST -
यूक्रेन ने घायल शेर की तरह कर दिया रूस पर पलटवार, 50 से ज्यादा ड्रोन हमले से मास्को में मचाया हाहाकार
यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रूस में राष्ट्रपति चुनाव के बाद व्लादिमिर पुतिन के हाथ में दोबारा सत्ता आते ही रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया था, मगर अब जेलेंस्की की सेना ने रूस पर कर दिया सबसे बड़ा पलटवार। हालांकि रूस को इससे कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं है।
अन्य देश | Apr 05, 2024, 04:27 PM IST -
रूस ने यूक्रेन को दी बड़ी चेतावनी, जेलेंस्की से कहा-"अपने सुरक्षा सेवा प्रमुख और अन्य को कर दो हमारे हवाले"
रूस ने यूक्रेन को बड़ी चेतावनी देते हुए उसके सुरक्षा प्रमुख और अन्य को मॉस्को के हवाले करने के लिए कहा है। पुतिन की सेना ने जेलेंस्की को साफ कह दिया है कि रूस पर आतंकी हमले के आरोपियों को उनके हवाले कर दिया जाए। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रूस के कॉन्सर्ट हाल में हुए हमले में करीब 143 लोग मारे गए थे।
यूरोप | Mar 31, 2024, 10:40 PM IST -
PM मोदी से फोन पर बातचीत के बाद गदगद हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, कह दी अपने दिल की ये बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की फोन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के बाद काफी खुश नजर आए। उन्होंने भारत के साथ यूक्रेन के द्विपक्षीय संबंधों को कृषि, फॉर्मास्यूटिकल, औद्योगिक और विमानन क्षेत्र में मजबूत करने की इच्छा जताई। यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन पर भारत का धन्यवाद किया।
यूरोप | Mar 20, 2024, 10:49 PM IST -
PM मोदी ने पुतिन से बात करने के बाद जेलेंस्की को भी घुमा दिया फोन, भारत की कूटनीति से चकराए चीन और अमेरिका
भारत की कूटनीति का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। रूस में चुनाव के बाद एक बार फिर पुतिन के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी फोन पर वार्ता की। इस दौरान रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने का रास्ता खोजने पर चर्चा हुई।
एशिया | Mar 20, 2024, 08:34 PM IST -
जंग से थक चुका यूक्रेन भारत की शरण में, इंडिया आ रहे यूक्रेनी विदेश मंत्री, संघर्ष विराम पर होगी बात!
दो साल से भी ज्यादा समय से चली आ रही रूस और यूक्रेन जंग से यूक्रेन थक चुका है। इसी बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। यूक्रेन को भारत से बहुत उम्मीद है कि भारत इस जंग का कोई समाधान निकाल सकता है।
यूरोप | Mar 20, 2024, 12:28 PM IST -
"पश्चिम चौराहे पर कीव की मदद बढ़ाएं, समझौता करें या रूस से अपमान सहें"...किसने इस बयान से यूरोप में मचा दी है खलबली
मुख्य समस्या यह है कि यूक्रेन को समर्थन देने की महज बयानबाजी न केवल निरर्थक है, बल्कि प्रतिकूल भी है। वे आवश्यक क्षमताएं प्रदान किए बिना युद्ध के जीतने योग्य होने की मृगतृष्णा को कायम रखते हैं। जैसा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने 17 फरवरी को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भी कहा था।
यूरोप | Feb 21, 2024, 01:51 PM IST -
रूस-यूक्रेन युद्ध के मैदान से बड़ी खबर, रूसी सेना ने किया जेलेंस्की के एक और शहर पर कब्जा...पूरे यूरोप के लिए झटका
रूस-यूक्रेन युद्ध के मैदान से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने से पहले रूसी सेना ने यूक्रेन के एक और शहर पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने अवदिव्का से अपनी सेना को पीछे हटा लिया है। हथियारों और गोला-बारूद की कमी के चलते यूक्रेनी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
यूरोप | Feb 17, 2024, 11:32 AM IST -
यूक्रेन को हार से बचाएंगे जर्मनी और फ्रांस, जेलेंस्की ने रूस से मुकाबले के लिए किया ये बड़ा समझौता
रूस-यूक्रेन युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने को हैं। अब तक रूस यूक्रेन को भले ही हरा नहीं पाया हो, लेकिन जंग में रूसी सैनिक लगातार भारी पड़ रहे हैं। यूक्रेन के 4 अहम राज्य रूसी सेना के कब्जे में हैं। ऐसे में रूस के हाथों यूक्रेन को हार से बचाने के लिए फ्रांस और जर्मनी आगे आए हैं।
यूरोप | Feb 17, 2024, 10:58 AM IST -
यूक्रेन की सर्दियों में बर्फबारी के बीच यूरोपीय संघ ने की पैसों की बारिश, जेलेंस्की की सेना को दिया बड़ा पैकेज
रूस-यूक्रेन युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने से पहले यूरोपीय संघ ने जेलेंस्की के लिए आखिरकार अपना खजाना खोल दिया है। रूसी सेना से जंग लड़ते अभावग्रस्त यूक्रेनी सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए यूरोपी संघ ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को 50 अरब यूरो का बड़ा रक्षा सहायता पैकेज दिया है। इसकी जेलेंस्की को बेहद जरूरत भी थी।
यूरोप | Feb 01, 2024, 07:50 PM IST -
हताश जेलेंस्की को मैक्रों ने दिया कंधा, यूक्रेन को मिसाइल और बमों की आपूर्ति करेगा फ्रांस
रूस से 2 वर्षों से युद्ध लड़ रहे यूक्रेन के पास अब हथियार और गोला-बारूद की भयंकर कमी हो गई है। अब उसे कोई आगे सहायता देने को तैयार नहीं है। ऐसे बुरे वक्त में फ्रांस ने एक बार फिर जेलेंस्की को मदद देने का ऐलान किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन को मिसाइल और बमों की आपूर्ति करने का ऐलान किया है।
यूरोप | Jan 17, 2024, 02:05 PM IST -
यूक्रेन के हाथ मजबूत करेगा ब्रिटेन, जेलेंस्की से मिले ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, आर्थिक मदद का किया ऐलान
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच यूक्रेन में मुलाकात हुई। इसी बीच रक्षा सौदे के साथ यूक्रेन को 2.5 बिलियन पाउंड देने का ब्रिटेन ने ऐलान किया है।
यूरोप | Jan 12, 2024, 06:14 PM IST -
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच UAE ने कर दिया वह काम, जिसे नहीं कर सका कोई देश, दोनों पक्षों के सैकड़ों सैनिक लौटे वापस
रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है। जबकि इस युद्ध का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। यूक्रेन के पास गोला-बारूद और हथियारों की भारी कमी हो गई है। जेलेंस्की इस वजह से निराश हैं। अकेले अमेरिका की मदद से यूक्रेन अब ज्यादा दिन रूस से जंग लड़ पाने की स्थिति में नहीं है। इस बीच यूएई ने दोनों देशों में बड़ा समझौता कराया है।
यूरोप | Jan 04, 2024, 08:47 AM IST -
30 मौतों का बदला लेने के लिए यूक्रेन ने मास्को की ओर छोड़े 32 ड्रोन, मगर रूस की सेना ने ज्यादातर को कर दिया धराशाई
रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज हो गई है। दो दिन पहले रूस ने 18 घंटे तक लगातार यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करके 30 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह रूस की ओर से यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हमला था। अब यूक्रेन भी रूस से बदला लेना चाहता है।
यूरोप | Dec 30, 2023, 05:29 PM IST -
युद्ध के मैदान में मूर्छित यूक्रेन के लिए अमेरिका फिर बना हनुमान, जेलेंस्की को दी रक्षा पैकेज की आखिरी संजीवनी
एक बार यूक्रेन की और अधिक सहायता से इनकार के बाद अमेरिका ने फिर से जेलेंस्की को बड़ा रक्षा पैकेज दिया है। अमेरिका ने यूक्रेन को आखिरी मदद के तौर पर 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सैन्य सहायता पैकेज दिया है। ताकि यूक्रेन अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा कर सके। इससे रूस के खिलाफ यूक्रेन फिर से उठ खड़ा होगा।
अमेरिका | Dec 28, 2023, 02:16 PM IST -
Year Ender 2023: रूस-यूक्रेन युद्ध में इस साल आए कितने खतरनाक मोड़, जानें पुतिन और जेलेंस्की में कौन रहा आगे
रूस-यूक्रेन युद्ध में 2023 में कई बड़ी घटनाएं घटी। इस वर्ष यूक्रेन युद्ध में काफी कमजोर साबित हुआ। यूरोपीय देशों समेत अमेरिका से उससे मदद मिलनी 90 फीसद तक कम हो गई। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी सेना का हौसला टूटने लगा। रूसी सेना यूक्रेन पर हावी होने लगी।
यूरोप | Dec 21, 2023, 05:21 PM IST