1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में दिखा बारिश का कहर, रेलवे ट्रैक के नीचे से बह गई पुलिया; देखें भयावह Video

यूपी में दिखा बारिश का कहर, रेलवे ट्रैक के नीचे से बह गई पुलिया; देखें भयावह Video

 Published : Jul 08, 2024 11:48 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 02:20 pm IST

भारी बारिश के कारण पीलीभीत में रेलवे पटरी के नीचे का पुल बह गया है। तेज बारिश के कारण जगह-जगह रेलवे ट्रैकों पर पानी भरा हुआ है जिससे रेल का संचालन बंद किया गया है।

बारिश में बही रेलवे ट्रैक की पुलिया। - India TV Hindi
बारिश में बही रेलवे ट्रैक की पुलिया। Image Source : INDIA TV

देश के विभिन्न राज्यों में इस वक्त भारी बारिश के कारण हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। बारिश का असर परिवहन पर भी पड़ा है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लगातार हो रही तेज बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। इस बीच जिले में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर बनाई गई एक पुलिया पानी में बह गई है। इस भयानक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

रेलवे ट्रैक के नीचे पुलिया बही

पीलीभीत में तेज बारिश के कारण जगह-जगह रेलवे ट्रैकों पर पानी भरा हुआ है जिससे रेल का संचालन बंद किया गया है। ऐसे में कुछ ही महीनो पहले पीलीभीत से लखनऊ की रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए पीलीभीत जंक्शन से मैलानी जंक्शन तक बनाए गए रेलवे ट्रैक के शाहगंज स्टेशन और संडई हाल्ट बीच बहने वाले सकरिया नाले के तेज बहाव के कारण रेलवे ट्रैक पर बनाई गई एक पुलिया पानी में बह गई। 

ट्रेनों का संचालन बंद

यह पुलिया बांग्ला गांव के पश्चिम में खंभा संख्या 241/2 वा 243 के बीच में रेलवे की पुलिया बताई जा रही है जिससे रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने पीलीभीत होकर लखनऊ जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। साथ ही खटीमा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर पानी खतरे के निशान से अधिक होने के कारण पीलीभीत से टनकपुर जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन भी बंद किया गया है।

दूसरी ओर पीलीभीत में भारी बारिश के कारण सड़कों की भी हालत खराब होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत NH 730 से बरखेड़ा जाने वाली सड़क पर पुलिया धंस गई है जिस कारण रास्ता बंद हो गया है। (रिपोर्ट: कुलदीप कल्प)

ये भी पढ़ें- गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से दहशत, घर में सो रहे मां-बाप और बेटे की गला रेत कर हत्या


भारी बारिश के चलते यूपी के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।