1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेटी के साथ प्रचार कर रहीं डिंपल यादव, अपर्णा के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर कही ये बात

बेटी के साथ प्रचार कर रहीं डिंपल यादव, अपर्णा के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर कही ये बात

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 18, 2024 04:27 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 06:38 pm IST

डिंपल यादव से जब पूछा गया कि राहुल गांधी ने ईवीएम पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राजा की जान ईवीएम में है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस है।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव Image Source : INDIA TV

 मैनपुरीः समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए मैनपुरी में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अखिलेश यादव और डिंपल की बेटी अदिति भी मां के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं। अपर्णा यादव की सीएम योगी से मुलाकात के बाद मैनपुरी बीजेपी प्रत्यासी के रूप में चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव ने कहा कि मुझे इस बात का संज्ञान नही हैं। मैं क्षेत्र में हूं। अपर्णा पहले भी सीएम मिली हैं और अब भी मिली हैं तो कोई नई बात नही हैं। मैं समझती हूं समाजवादी पार्टी बहुत मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। लोगों का सहयोग प्यार साथ मिल रहा है।

ईवीएम पर कही ये बात

डिंपल यादव से जब पूछा गया कि राहुल गांधी ने ईवीएम पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राजा की जान ईवीएम में है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस है। बहुत सारे लोग लगातार पिछले  कुछ चुनावों से यह कह रहे हैं कि हमने वोट इस पार्टी को दिया था लेकिन हमारा वोट निकला नहीं है तो एक तरह की क्लेरिटी होनी चाहिए भले ही ईवीएम सही हो तो भी लोग चाहते हैं। गांव की लोग चाहते हैं, शहर के लोग चाहते हैं कि बैलट पेपर से चुनाव हो। सब जगह वैलेट पेपर से ही चुनाव हो रहे हैं। ईवीएम आई थी लेकिन फिर भी वैलेट पेपर से ही चुनाव हो रहे हैं। लोगों के मन में एक शंका का भाव है कि ईवीएम में जिनको हम वोट डालते हैं उनको वोट नहीं मिलता।

चुनावी बॉन्ड पर दिया ये जवाब

डिंपल से जब यह पूछा गया कि चुनावी बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को पूरी जानकारी न देने पर कड़ी फटकार लगाई है इस पर आप क्या कहना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि कोर्ट का इस तरह से इंटरफ्रेंस रहेगा तो बहुत सारी चीज वह लाइन पर आयेंगी जो अभी अव्यवस्था दिख रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव भी हुआ था अगर सुप्रीम कोर्ट इंटरफेयर नहीं करता तो बीजेपी नेता गलत तरीके से मेयर बने रहते। लोकतंत्र में गलत तरीके से चुनाव जीतना सही बात नहीं है। 

रिपोर्ट- सलमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।