1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिक्षक भर्ती को लेकर लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन, अभ्यर्थियों ने रेंगकर जताया विरोध

शिक्षक भर्ती को लेकर लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन, अभ्यर्थियों ने रेंगकर जताया विरोध

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Amar Deep
 Published : May 18, 2026 02:00 pm IST,  Updated : May 18, 2026 02:28 pm IST

लखनऊ में एक बार फिर से सड़कों पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। यहां 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थी सड़कों पर उतर गए हैं। इस दौरान अभ्यर्थी रेंगकर अपना विरोध जताते दिखे।

शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन।- India TV Hindi
शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन। Image Source : INDIA TV

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में वकीलों के प्रदर्शन के बाद अब शिक्षक भर्ती को लेकर भी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। यहां लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने एक बार फिर से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी लखनऊ में शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क पर रेंगकर प्रदर्शन करते दिखे। प्रदर्शनकारी सीएम आवास को भी घेरने की तैयारी में हैं। उनकी मांग की है कि उनके साथ न्याय किया जाए। बता दें कि मामले को लेकर 19 मई को कोर्ट में सुनवाई होनी है।

सीएम आवास घेरने की तैयारी

दरअसल, लखनऊ स्थित मॉल एवेन्यू इलाके में मौजूद यूपी के शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि शिक्षा मंत्री अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं, इसके बाद प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी सड़क पर रेंग-रेंगकर विरोध जता रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास को भी घेरने की तैयारी में हैं। 69000 शिक्षक भर्ती के मामले में अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान प्रदर्शनकारी अपने हाथों में पोस्टर भी लिए हुए थे। बता दें कि इस मामले को लेकर कई बार प्रदर्शन किया जा चुका है।

मामले के निस्तारण की मांग

एक अभ्यर्थी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि पिछले 6 साल से हमें शिक्षक होना चाहिए था, लेकिन हम पिछड़े, दलित समाज के लोग कीड़े-मकोड़े की तरह रेंगने को मजबूर हैं। हमारी मांग है कि काफी समय से सरकार की तरफ से कोई प्रपोजल नहीं गया है, कल 19 मई को कोर्ट में सुनवाई होनी है। सरकार अपनी तरफ से सरकारी अधिवक्ता भेज करके इस मामले को जल्द से जल्द निस्तारित कराए। एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि हमारी मांग को जल्द से जल्द पूरी करें। तारीख लगी है, इस मामले का निस्तारण करें। फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने के प्रयास में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में ट्रेन की बोगी में मिला युवती का सिर कटा शव, पॉलीथीन में पैक थे हाथ-पैर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।