1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: 90 दिनों में 'लव मैरिज' का खौफनाक अंत, फांसी के फंदे से लटका मिला पत्नी का शव, पति फरार

यूपी: 90 दिनों में 'लव मैरिज' का खौफनाक अंत, फांसी के फंदे से लटका मिला पत्नी का शव, पति फरार

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 03, 2026 12:04 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 12:28 pm IST

यूपी के कानपुर में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया है। महिला का पति फरार है। महिला की शादी अक्टूबर 2025 में ही हुई थी।

UP News- India TV Hindi
फांसी के फंदे से लटका मिला पत्नी का शव Image Source : REPORTER INPUT

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लव मैरिज का खौफनाक अंत हुआ है। शादी के महज 90 दिन बाद पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया है और पति फरार चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

क्या है पूरा मामला? 

कानपुर के थाना पनकी क्षेत्र के शताब्दी नगर स्थित रामगंगा एनक्लेव में तीसरी मंजिल पर रहने वाले शोएब खान उर्फ सौरभ और दीपिका सैनी किराए पर रह रहे थे। दोनों ने अक्टूबर 2025 में प्रेम विवाह किया था। शोएब अहमदाबाद में ट्रक ड्राइवर है और दोनों की ये दूसरी शादी है। 

शोएब ने खुद पुलिस को सूचना दी कि मामूली झगड़े में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और उसके बाद शोएब भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मुआयना किया और आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम क़ासिम आब्दी ने बताया कि मृतक के गले पर निशान दिखे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कत्ल हुआ है या आत्महत्या। 

पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक फंदे में लटकी थी। पति शोएब ने उसको उतारकर दूसरे कमरे में बेड पर लिटाया है। ये जांच का विषय है। फिलहाल मृतका का पति फरार है और पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। हालांकि पुलिस ने मृतका दीपिका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच खौफ का माहौल है। लोग डरे हुए हैं और उनका कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। लव मैरिज के कुछ ही महीनों बाद कोई लड़की सुसाइड क्यों करेगी? ये सबसे बड़ा सवाल है। पूरी सच्चाई तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। (इनपुट: ज्ञानेंद्र शुक्ला)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।