1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: चलती हुई ट्रेन से उतरने पर महिला पुलिसकर्मी की मौत, शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

यूपी: चलती हुई ट्रेन से उतरने पर महिला पुलिसकर्मी की मौत, शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

 Published : Jun 02, 2024 11:41 am IST,  Updated : Jun 02, 2024 11:41 am IST

यूपी के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक महिला पुलिसकर्मी की चलती हुई ट्रेन से उतरने पर मौत हो गई। शाहजहांपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं था।

Woman policeman dies- India TV Hindi
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा Image Source : REPRESENTATIVE PIC

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से एक महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने रविवार को बताया कि चौक कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी किरण कटियार (27) शनिवार को विसरा जांच के लिए नमूना जमा कराने के लिए मुरादाबाद गई थीं। 

दस्तावेज में कुछ कमी के चलते जांच का नमूना जमा नहीं किया जा सका था। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही मुरादाबाद से अमृतसर-सुपरफास्ट ट्रेन से शाहजहांपुर लौट रही थी, लेकिन शाहजहांपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। 

चलती ट्रेन से रोजा स्टेशन पर उतरने की कोशिश 

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षी ने चलती ट्रेन से रोजा स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिरकर घायल हो गईं। मीना ने बताया कि कटियार को तत्काल घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जान गंवाने वाली सिपाही मूलरूप से कानपुर जिले के बिल्हौर गांव की निवासी थी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।