1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है ये बुजुर्ग, शादी नहीं हुई तो उठा कर ले जाएगा

Viral: पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है ये बुजुर्ग, शादी नहीं हुई तो उठा कर ले जाएगा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 19, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Oct 30, 2019 04:18 pm IST

इस बुजुर्ग का कहना है कि अगर पीवी सिंधु ने शादी नहीं की तो उसे किडनैप करके ले जाएगा। ये खुद को 16 साल का किशोर बता रहा है।

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu

प्रेम में इंसान क्या क्या कर डालता है। इसका उदाहऱण देखने को मिला तमिलनाडु में जहां 70 साल के एक बुजुर्ग ने बैडमिंडन चैंपियन पीवी सिंधु PV Sindhu से शादी करने के  लिए याचिका दायर की है। इस बुजुर्ग ने धमकी दी है कि अगर उसकी शादी पीवी सिंधु से न करवाई गई तो वो सिंधु को किडनैप करके ले जाएगा। ये खबर सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं और शख्स से मिलने वालों का तांता लग गया है।

मामला तमिलनाडु का है यहां रामनाथपुरम में रहने वाले 70 साल के मलाईस्वामी  ने जिलाधिकारी के पास जाकर याचिका दायर की है कि उसकी शादी पीवी सिंधु से करवाई जाए, अगर शादी का इंतजाम नहीं हो पाता तो मलाईस्वामी पीवी सिंधु को अगवा करके शादी कर लेगा।

मलाईस्वामी रामनाथपुरम में हर सप्ताह होने वाली जिलाधिकारी की जनसभा में पहुंचा और याचिका दी। जब मलाईस्वामी याचिका दे रहा था तो आस पास के लोग अचंभे से उसे देखने लगे और जिलाधिकारी भी हैरान हो गए। इस शख्स ने कहा कि मैं अभी 16 साल का ही तो हूं और मेरा जन्म 4 अप्रैल  2004 को हुआ था। उसने कहा कि पीवी सिंधु के शानदार खेल और करियर ने मेरा मन मोह लिया है और मैं उसे जीवनसाथी बनाना चाहता हूं।

खबर वायरल होने के बाद जहां लोग मलाईस्वामी को देखने आ रहे हैं और दूसरी तरफ उसकी मानसिक सेहत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।