1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Picture: 50 साल से इस शख्स की नाक में फंसी थी ऐसी चीज, सच जान डॉक्टर्स भी सकते में

Viral Picture: 50 साल से इस शख्स की नाक में फंसी थी ऐसी चीज, सच जान डॉक्टर्स भी सकते में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2020 01:34 am IST,  Updated : Dec 13, 2020 01:58 am IST

दिल दहला देने वाली खबर रूस से आई है। ये एक ऐसे शख्स की है जिसकी नाक में बीते कई साल से एक बड़ी सी चीज फंसी हुई थी। जब डॉक्टरों ने उस व्यक्ति की नाक का एक्सरे किया तो सच जानकर वो हैरान रह गए।

Viral picture of coin - India TV Hindi
Viral picture of coin  Image Source : MOSCOW DEPARTMENT OF HEALTH

सोशल मीडिया पर कई खबरें ऐसी वायरल होती हैं जिसे पढ़ने के बाद ऐसा लगता है कि मानो कलेजा मुंह को आ गया। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली खबर रूस से आई है। ये एक ऐसे शख्स की है जिसकी नाक में बीते कई साल से एक बड़ी सी चीज फंसी हुई थी। जब डॉक्टरों ने उस व्यक्ति की नाक का एक्सरे किया तो सच जानकर वो हैरान रह गए।  

ये पूरी घटना रूस की है जहां पर 59 साल के व्यक्ति को सांस लेने में अचानक दिक्कत होने लगी। जब दिक्कत ज्यादा बढ़ गई तो ये शख्स डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टरों ने जब इस शख्स की नाक का एक्सरे किया तो वो सच जानकर सकते में आ गए। एक्सरे में उन्हें पता चला कि व्यक्ति की नाम में सिक्का फंसा हुआ है जिसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 

जब डॉक्टरों ने इस व्यक्ति से इसके बारे में पूछा तो शख्स ने बताया कि बचपन में उसकी नाक में सिक्का फंस गया था। डांट पड़ने के डर की वजह से उसने ये बात अपनी मां से छिपाई थी। गुजरते वक्त के साथ वो ये बात पूरी तरह से भूल ही गया था कि उसकी नाक में सिक्का फंसा है। खास बात है कि इस व्यक्ति को इतने लंबे वक्त में कभी भी किसी तरह की सांस लेने में तकलीफ नहीं हुई। 

डॉक्टरों ने इस व्यक्ति की नाम का ऑपेरशन करके सिक्के को बाहर निकाल लिया है। सिक्का कई साल से नाक में फंसा हुआ था जिसके कारण इसके चारों ओर पत्थर जैसी संरचना हो गई थी। इसी के कारण व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। फिलहाल ये ऑपेरशन सफल रहा और शख्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। साथ ही उसे अब सांस लेने में कोई तकलीफ नहीं हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।