1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral picture: ओडिशा में दिखा दुर्लभ प्रजाति का सफेद रंग का कौआ, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Viral picture: ओडिशा में दिखा दुर्लभ प्रजाति का सफेद रंग का कौआ, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 13, 2020 10:27 am IST,  Updated : Aug 13, 2020 10:42 am IST

दुर्लभ प्रजाति वाले सफेद रंग के कौआ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर कोई इसे देखकर हैरान है।

Rare White Crow- India TV Hindi
Rare White Crow Image Source : KALINGA TV

जब भी कौआ का नाम जुबां पर आता है तो उसकी मन में आकृति काले रंग की बन जाती है। अगर हम आपसे कहे कि कौआ सफेद भी होता है तो आप बेशक चौंक जाएंगे। कई लोग तो ये भी सोचेंगे कि ये मजाक है। बहुत ही कम लोगों को इस बात का पता होगा कि  कौआ काले रंग के अलावा सफेद रंग का भी होता है। हालांकि  कौआ की ये प्रजाति बहुत दुर्लभ होती है। सफेद कौआ की इस दुर्लभ प्रजाति को हाल ही में ओडिशा में देखा गया। जिस जिसने भी इस सफेद रंग के कौआ को देखा वो बस देखता ही रह गया। इस दुर्लभ प्रजाति वाले सफेद रंग के कौआ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर कोई इसे देखकर हैरान है। 

ये  कौआ ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के मुंगापाड़ा के स्थानीय निवासियों को दिखाई दिया। खबरों के अनुसार, झारसुगुड़ा में एक दिप्तीश सोनी नाम के शख्स के घर के बाहर गेट पर कहीं से उड़कर ये कौआ आ गया। इसके बाद आनन फानन में दिप्तेश ने इस दुर्लभ प्रजाति के कौआ के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस कौआ को वहां से ले गए।

सोशल मीडिया पर इस कौआ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुछ लोग इसे एक नजर में देखने पर हो सकता है कि इसे कबूतर समझें। लेकिन अगले ही पल इसे गौर पर देखने पर समझ जाएंगे कि ये कबूतर नहीं बल्कि सफेद रंग का कौआ है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Viral Picture: मां की कोख में बच्चे ने अपनी कर ली ऐसी हालत, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान

Viral Picture: मुंबई पर कहर ढा रही है बारिश, हालातों को दिखाती अमूल इंडिया की ये तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप

क्या दुनिया की सबसे बदसूरत और गुस्से में रहने वाली इस मछली के बारे में आप जानते हैं ये सब

Viral Video:पल्स ऑक्सीमीटर खरीदने से पहले जरूर देखें ये वीडियो, कहीं आपकी जान तो नहीं खतरे में

VIRAL VIDEO: कोरोना से खुद को बचाने के लिए इस डॉक्टर ने किया ऐसा जुगाड़, देखते ही छूट जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।