1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: चंद पलों में घर बनाकर आइसोलेट हो गया स्मार्ट केकड़ा, देखकर दंग रह जाएंगे

Viral Video: चंद पलों में घर बनाकर आइसोलेट हो गया स्मार्ट केकड़ा, देखकर दंग रह जाएंगे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2021 12:38 pm IST,  Updated : May 18, 2021 12:41 pm IST

महामारी के वक्त में वही करने की जरूरत है जो ये केकड़ा कर रहा है। लेकिन इसने कितनी जल्दी अपना घर बना लिया..देखकर हैरान हो रहे लोग।

crab video- India TV Hindi
crab video Image Source : TWITTER/SUSANTANANDA3

कोरोना काल में लोगों से घरों में ही रहने को कहा जा रहा है। इंसान तो इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं लेकिन लगता है जानवरों ने इसे सीरियसली ले लिया है। तभी तो एक केकड़े ने पांच सैकेंड से भी कम समय में घर बनाया और उसमें ही आईसोलेट हो गया।  जी हां, चंद सैकेंड में घर बनान की कला सीखनी है तो इस वीडियो को देखकर सीखी जा सकती है। इस केकड़े की कला के लोग कायल हो गए हैं। 

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा में अधिकारी सुसांत नन्दा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। कोरोना काल को देखते हुए सुसांत ने इस वीडियो को दिलचस्प कैप्शन दिया है - महामारी में खुद को आइसोलेट करने का तरीका। 

लेड बाइबिल के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक केकड़ा गीली रेत पर बंकरनुमा घर बना रहा है। वो अपने हाथ पैरों से गीली रेत के गोले बनाकर ऊपर रखता जा रहा है जिससे बंकरनुमा घर बनता जा रहा है। चंद सैकेंड के इस वीडियो में केकड़ा इतनी जल्दी घर बनाकर उसमें छिप जाता है कि यूजर हैरान हो रहे हैं। 

यूजर इस वीडियो को देखकर केकड़े का कलाकारी के दीवाने हुए जा रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं औऱ ये संख्या बढ़ती जा रही है। 250 से ज्यादा लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं। 

एक यूजर ने लिखा है कि कितने कलात्मक तरीके से औऱ कितनी जल्दी इसने घर बनाया है जिसके लिए कोई डिग्री नहीं ली है लेकिन अनुभव की बात है। 

एक यूजर ने लिखा है कि प्रकृति हमें चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। 

एक यूजर ने लिखा - इस केकड़े ने इगलू बनाने की याद ताजा कर दी। इगलू इसी तरह बर्फ में बनाए जाते हैं। इसी तकनीक से बर्फ के गोले बनाकर रखे जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।