1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैरम खेलते खेलते आपस में लड़ पड़े दो बुजुर्ग, Video देखकर कहेंगे : दिल तो बच्चा है जी

कैरम खेलते खेलते आपस में लड़ पड़े दो बुजुर्ग, Video देखकर कहेंगे : दिल तो बच्चा है जी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2021 12:05 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 12:05 pm IST

इंसान चाहे कितना भी बुजुर्ग हो जाए, उसके दिल में एक बचपन छिपा होता है। इस वीडियो में वही बचपन नजर आ रहा है। 

older men funny fight- India TV Hindi
older men funny fight Image Source : TWITTER/@SHRIKRISHANMTR

कोरोना काल में लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। जहां पहले चौपाले लगा करती थी, मोहल्लेबाजी हुआ करती थी वहीं अब बूढ़े बुजुर्ग भी घर में कैरम बोर्ड खेलने को मजबूर हो गए है। ऐसे में कैरम खेलते खेलते जब दो बुजुर्ग बच्चों की तरह आपस में भिड़ गए तो लोग लोट पोट हो गए।

इस मजेदार वीडियो को श्रीके शर्मा नामक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है - दिल तो बच्चा है ..बचपन सदैव जीवित रहना चाहिए।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक घर के दालान में बिछे पलंग पर दो बुजुर्ग कैरम खेलकर टाइम पास करते दिख रहे हैं। लेकिन दोनों खेल में इतना तल्लीन हो गए हैं कि चीटिंग के चक्कर में एक दूसरे से भिड़ जाते हैं औऱ फिर एक बुजुर्ग गोटियों को बिगाड़ देता है और गुस्से में दूसरा बुजुर्ग उठकर उसे दो घूंसे लगा देता है। तब पिटने वाला पहला बुजुर्ग हंसने लगता है। इस दौरान पहले वाले बुजुर्ग का हाथ का कड़ा भी टूट जाता है औऱ वो गुस्सा करने लगता है।

इस वीडियो को देखकर लोगों को बुढ़ापे में बचपन की याद आ रही है। ये वीडियो दिखा रहा है कि लोग चाहे कितने भी बड़े या बूढ़े हो जाएं, हर दिल में एक बच्चा छिपा होता है। 

यूं भी घरों में लूडो कैरम खेलते वक्त लोगों में काफी मजेदार तकरार होती रहती है। तब बच्चे हो या बड़े हारने वाले का गुस्सा देखने लायक होता है। 

एक यूजर ने लिखा है - दोनों बचपन के मित्र हैं, ऐसा लगता है। एक यूजर ने लिखा है - मैच्योरिटी बचपन को मार देती है, लेकिन दिल के भीतर हमेशा एक बच्चा रहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।