1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंटरनेट पर वायरल हुआ लहसुन छीलने का जबरदस्त जुगाड़, आपने देखा क्या

इंटरनेट पर वायरल हुआ लहसुन छीलने का जबरदस्त जुगाड़, आपने देखा क्या

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2021 05:23 pm IST,  Updated : May 12, 2021 05:25 pm IST

लहसुन छीलना कितना मुश्किल है, ये वही जानता है जिसने इसे छीला हो। वैसे एक नई ट्रिक वायरल हो रही है। आप भी देखिए।

garlic peeling trick- India TV Hindi
garlic peeling trick Image Source : TWITTER/@KUMARAYUSH084

कोरोना काल में लोग घर में हैं और घर के कामकाज में हाथ बंटा रहे हैं। अगर आप घर पर हैं तो आपको भी सब्जी छीलने काटने के काम मिलते होंगे और लहसुन छीलना सबसे ज्यादा दुष्कर लगता है। इसे छीलने में सबसे ज्यादा समय लगता है और हाथ चिपचिपा जाते हैं। 

ऐसे में इंटरनेट पर लहसुन छीलने का जबरदस्त जुगाड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए दिखाई गई है एक खास ट्रिक जिसके जरिए दस सैकेंड से भी कम समय में लहसुन को छीला जा सकता है। 

इस वीडियो को ट्विटर पर कुमारआयुष नामक यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो टिकटॉक पर बना है और काफी इनोवेटिव है। 

इसे कैप्शन दिया गया है - मेरी पूरी लाइफ एक झूठ थी।

इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे एक बड़े चाकू की मदद से आप लहसुन की पूरी एक कली को सैकेंडों में छील सकते हैं। इस वीडियो को देखकर वो लोग काफी खुश हो रहे हैं जिन्हें लहसुन छीलना एक बड़ा और मुश्किल भरा काम लगता था।

इस वीडियो पर काफी कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरीके को आजमा कर देखेंगे अगर सही हुआ तो लाइफ आसान हो जाएगी। 

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये एडिटेड वीडियो है यानी इससे छेड़छाड़ करके बनाया गया है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि टिक टॉक पर बना ये वीडियो कट करके बनाया गया है यानी कि असली नहीं है। लेकिन फिर भी अगर ट्रिक कुछ काम  सकती है तो उन लोगों को फायदा मिल सकता है जिन्हें लहसुन छीलना बड़ा काम लगता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।