सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से बढ़कर एक मजेदार और दिलचप्स वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोगों को जानवरों से काफी लगाव होता है। यही कारण है कि कई लोग उन्हें घर में भी पालते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर गिलहरी का एक प्यारा सा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गिलहरी बदाम खाती नजर आ रही है। आप सभी ने ये जरूर देखा होगा कि गिलहरी जल्दी किसी के पास नहीं जाती है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाएगा।
Related Stories
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गिलहरी एक महिला के साथ नजर आ रही है। वह महिला जैसे-जैसे गिलहरी को इंस्ट्रक्शन दे रही है वो गिलहरी भी उससे अच्छे से फॉलो कर रही है। गिलहरी पेड़ पर से भागकर उस महिला के पास आती है और फट से उसके हाथ पर रखे बादाम उठाकर खाने लगती है। जब महिला अचानक गिलहरी को बादाम खाने से मना कर देती है तब गिलहरी भी उस महिला की बात मान लेती है। उसके बाद कुछ देर तक गिलहरी उस महिला को देखती रहती है। लेकिन जैसे ही वह गिलहरी को बादाम खाने के लिए बोलती है वैसे ही गिलहरी फटाफट एक-एक कर बादाम खाना शुरू कर देती है।
प्यासे कुत्ते को एक शख्स ने अपने हाथों से पिलाया पानी, लोग बोले - इसे कहते हैं इंसानियत
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nature नाम के एक पेज ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे है।
एक यूजर ने लिखा - इस गिलहरी में बहुत दिमाग है।
एक अन्य यूजर ने लिखा - यह बेहद ही प्यारी है।
Video: मगन होकर किचन में खाना बना रही थी महिला, अचानक उसके बालों में लग गई आग और फिर..