1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: बंद कमरे से आ रही थी आवाज, जैसे ही शख्स ने दरवाजा खोला अंदर डांस करते मिली लड़की

VIDEO: बंद कमरे से आ रही थी आवाज, जैसे ही शख्स ने दरवाजा खोला अंदर डांस करते मिली लड़की

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 20, 2025 12:23 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 12:24 pm IST

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @miss_sheetu_16 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और देखते ही देखते यह वीडियो लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं।

कमरे के अंदर डांस करते मिली पत्नी- India TV Hindi
कमरे के अंदर डांस करते मिली पत्नी Image Source : INSTAGRAM/@MISS_SHEETU_16

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। हाल में एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बंद कमरे से आ रही आवाज सुनने के बाद एक शख्स ने उस कमरे का दरवाजा जैसे ही खोला, वैसे ही अंदर उसे ऐसा नजारा देखने को मिला कि वह चौंक गया। शख्स ने दरवाजा खोलते ही देखा कि अंदर एक लड़की भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है। लड़की को पूरे जोश और मस्ती के साथ डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि लड़की गाने पर डांस करने के साथ-साथ खाना भी बना रही है।

जैसे ही दरवाजा खोला, कुछ ऐसा दिखा अंदर का नजारा

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक बंद कमरे से आवाजें बाहर सुनाई दे रही हैं। कमरे की कुंडी अंदर से नहीं लगी हुई है। बस दरवाजे को चिपकाकर छोड़ दिया गया है। बाहर खड़ा शख्स जैसे ही कमरे का दरवाजा खोलता है, अंदर का नजारा देख वह हैरान हो जाता है। शख्स देखता है कि अंदर एक लड़की भोजपुरी गाने पर पूरे जोश और मस्ती के साथ डांस कर रही है। साथ ही साथ नीचे वह चूल्हे पर सब्जी भी पका रही है। वीडियो को देख ऐसा लगता है कि शायद ये दोनों लोग पति-पत्नी हैं। पत्नी को इस तरह डांस करते देख शख्स उससे पूछता है कि तुम खाना बना रही हो या डांस कर रही हो। इस पर पत्नी जवाब देती है कि खाना बन रहा है और फिर वह डांस करने में लग जाती है। बीच-बीच में वह सब्जी को चला भी रही है।

अंदर कमरे में डांस कर रही थी पत्नी

उसका पति उससे बोलता भी है कि सब्जी जल जाएगी, लेकिन लड़की डांस करने में इतनी मदमस्त थी कि वह बोलती है कि नहीं जलेगी और फिर सब्जी को एक बार फिर से चलाकर डांस करने में लग जाती है। फिर पति बोलता है कि या तो खाना बना लो या फिर डांस कर लो। इस पर लड़की बोलती है कि दोनों चीज एक साथ कर लेंगे हम, और जवाब देने के बाद एक बार फिर से लड़की का डांस शुरू हो जाता है। फिर पति बोलता है कि अगर सब्जी जल गई तो बताऊंगा तुम्हें, जिस पर पत्नी जवाब देती है कि सब्जी नहीं जलेगी। इसके बाद लड़की फिर से डांस करने लगती है।

लोगों ने वीडियो पर बरसाया अपना प्यार

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @miss_sheetu_16 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर लड़की के डांस की खूब तारीफ की है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इंसान को ऐसे ही खुश रहना चाहिए, जो काम करते-करते भी एन्जॉय कर ले, ऐसे ही लोग हमेशा खुश रह पाते हैं।" दूसरे ने लिखा, "भाभी जी बहुत प्यारी हैं और उनसे भी प्यारा उनका डांस है।" एक यूजर तीसरे ने लिखा, "ये तो गजब का सरप्राइज था! बंद कमरे में ऐसा डांस, वाह!" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "लगता है दरवाजा बंद करना भूल गई थी, लेकिन डांस ने तो दिल जीत लिया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बच्चों ने कार से मचाया तांडव, गली में खड़ी बाइकों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

'बाबा का ढाबा' तो याद है न? ढाबे पर पहुंचे शख्स ने कहा- हाफ प्लेट लगाओ, दद्दु ने जो किया वह देख घूमा लोगों का दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।