1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ओवरटेक करने के चक्कर में कार चालक ने गंवाई अपनी जान, टक्कर होते ही गाड़ी के उड़ गए परखच्चे

ओवरटेक करने के चक्कर में कार चालक ने गंवाई अपनी जान, टक्कर होते ही गाड़ी के उड़ गए परखच्चे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 24, 2023 09:39 am IST,  Updated : Aug 24, 2023 09:39 am IST

ट्विटर अकाउंट @cctvidiots पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में इस अकाउंट पर एक हादसे का वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक कार चालक, हाइवे पर ट्रक को ओवरटेक करता नजर आ रहा है।

ओवरटेक करते हुए कार हादसे का शिकार हो गई।- India TV Hindi
ओवरटेक करते हुए कार हादसे का शिकार हो गई। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ जाते हैं। कई हादसों में तो गाड़ी की इतनी बुरी हालत होती है कि अंदर से डेड बॉडी गाड़ी को काटकर निकालनी पड़ती है। ऐसे हादसों के तमाम वीडियो होते हैं जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं। ऐसा ही एक हादसे का वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको ये जरूर समझ में आ जाएगा कि सड़क पर ओवरटेक करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

Related Stories

कार का हुआ एक्सीडेंट

वायरल वीडियो में ये देखा जा सकता है कि एक कार चालक हाइवे पर एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए नजर आ रहा है। कार का ड्राइवर काफी जल्दीबाजी में दिख रहा है। हाईवे पर लोग जो सबसे बड़ी गलती करते हैं वह ओवरटेक करके ही करते हैं। ओवरटेक करने के कारण वह गाड़ी पर से अपना कंट्रोल खो देते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। यहीं चीज यहां भी होती है। शख्स अपने कार से कंट्रोल खो देता है। सड़क पर चल रही ट्रक के बगल में दो कारें चल रही होती हैं। पहले वह शख्स दाएं तरफ से ओवरटेक करता है लेकिन जब वह निकल नहीं पाता तो वह बाएं तरफ से ओवरटेक करने की कोशिश करने लगता है। तभा अचानक से उसकी गाड़ी आगे वाले वाहन में भिड़ जाती है और जोरदार टक्कर हो जाती है। फिर कार ट्रक की ओर चली जाती है। जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ जाते हैं। 

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो को ट्विटर अकाउंट @cctvidiots से पोस्ट किया गया है। इस पेज पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें:

साइकिल से चांद तक का सफर, चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर, लोग बोले- 'जय हो'

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले वायरल हो रहा इस एस्ट्रोनॉट का Video, आपने देखा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।