1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पापा की परी ने खाना बनाने का एक नया तरीका खोजा है, Video देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा

पापा की परी ने खाना बनाने का एक नया तरीका खोजा है, Video देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 05, 2024 11:09 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 11:09 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सुबह से लेकर शाम तक कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर अप्लोड किए जाते हैं और उनमें से कुछ वीडियो जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो तुरंत वायरल हो जाते हैं। आपने भी कई वीडियो देखे होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आपका दिमाग भी घूमेगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की किचन में खड़ी है और वह खाने के लिए कुछ बना रही है। इसके बाद पीछे से उसके पापा या कोई दूसरा शख्स जाता है और उसे प्लेट में उतार लेता है। इसके बाद वह बर्तन को उठाता है तो वह भी हैरान हो जाता है। लड़की ने गैस को ऑन नहीं किया था बल्कि फ्राई पैन के नीचे फोन को चिपकाया हुआ था और उस फोन में आग का एक वीडियो चल रहा था। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो 

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पापा की परी ने नया इनोवेशन किया, अब ना गैस लगेगा और ना बिजली।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये स्कीन यहां से बाहर ना जा पाए भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- सर्दियों में हाथ तो सेक ही लेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ज्यादा ही इनोवेशन हो गया। वहीं एक यूजर ने लिखा- जुगाड़ कुछ भी लगा लेते हैं।

ये भी पढ़ें-

सगाई के लिए कपल ने ऑनलाइन मंगवाया सारा खाना, स्विगी का रिप्लाई हो रहा है वायरल

इस स्टेशन पर ट्रेन चलकर आएगी या तैरकर? Video देखकर आपके मन में उठेगा यही सवाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।