1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डांस करने के लिए ढोल पर बैठ गई लड़की, इसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि Video हुआ वायरल

डांस करने के लिए ढोल पर बैठ गई लड़की, इसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 22, 2024 08:39 am IST,  Updated : Jan 23, 2024 11:18 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की ढोल पर बैठकर डांस करते हुए नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ढोल पर बैठकर लड़की ने किया डांस- India TV Hindi
ढोल पर बैठकर लड़की ने किया डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादियों का सीजन था। इस दौरान लगभग 38 लाख शादियां होने का अनुमान लगाया गया था। सोशल मीडिया पर भी नवंबर और दिसंबर में शादियों का वीडियो खूब वायरल हुआ है। शादी के दौरान डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हर रोज वायरल होता था। कुछ वीडियो ने तो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया तो कुछ वीडियो बार-बार वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक डांस का वीडियो है जो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। आइए आपको बता रहे हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। कभी लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल होता है तो कभी अश्लील हरकत करते हुए कपल का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा डांस के भी कई वीडियो वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हल्दी कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कार्यक्रम में ढोल बजा रहा है और एक लड़की उसी ढोल पर बैठकर डांस कर रही है। इसके बाद लड़की ढोल पर आगे की तरफ आ जाती है। मगर लड़का उसके गिरने के डर से उसे फिर से पीछे खींच लेता है और लड़की फिर से डांल करने लगती है। बता दें कि यह वीडियो पुरान है जो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 78 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो के साथ कैप्शन में यूजर ने लिखा है, 'पैसे कम कमा लो लेकिन काम ऐसा करो खुश रहो।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- मैं इसी प्रोफेशन को चुनूंगा।

ये भी पढ़ें-

यूपी पुलिस ने समां को किया भक्तिमय, 'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में' भजन पर बजाया शानदार बैंड, Video Viral

ट्रेन में गूंजा 'राम' नाम का नारा, मस्ती में झूमते हुए लोगों का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।