1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: कार हादसे की दिल दहलाने वाली क्लिप वायरल, कई मीटर ऊपर उछलकर गिरा शख्स

VIDEO: कार हादसे की दिल दहलाने वाली क्लिप वायरल, कई मीटर ऊपर उछलकर गिरा शख्स

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 23, 2022 05:56 pm IST,  Updated : Dec 23, 2022 06:04 pm IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर कई गाड़ियां दौड़ रही होती हैं। इस बीच, अचानक सामने से आ रही एक कार बेकाबू हो जाती है और उल्टे दिशा से आ रही गाड़ियों से टकरा जाती है।

वायरल क्लिप से ली गई तस्वीर- India TV Hindi
वायरल क्लिप से ली गई तस्वीर Image Source : @VICIOUSVIDEOS

Viral Video: दुनिया भर में हर दिन हजारों लोग सड़क हादसे के शिकार होते हैं। इनमें से कुछ घटनाएं इतनी भयावह होती हैं जो आपको अंदर से झकझोर कर रख देती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही भयावह सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये हादसा किस कदर रूह को कंपा देने वाला है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरी गाड़ी से टक्कर के बाद कार ड्राइव कर रहा शख्स हवा में उछल जाता है और फिर कई मीटर ऊपर उड़ते हुए सड़क के किनारे जा गिरता है। 

वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ ही सेकेंड का है, जिसे देख कोई भी सहम सकता है। हालांकि, ये घटना कहां की है, इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर कई गाड़ियां दौड़ रही होती हैं। इस बीच, अचानक सामने से आ रही एक कार बेकाबू हो जाती है और उल्टे दिशा से आ रही गाड़ियों से टकरा जाती है। वीडियो में देख सकते हैं कि सामने से आ रही कार टक्कर के बाद कई बार पलटी खाती है। इस दौरान कार ड्राइव कर रहा शख्स हवा में कई मीटर ऊपर उछल जाता है और फिर काफी दूर जाकर गिरता है। 

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो को ट्विटर पर @ViciousVideos नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। 9 सेकंड के इस वीडियो को अब करीब 40 हजार लोग देख चुके हैं। क्लिप को करीब 16 सौ से ज्यादा लोगों ने लाइक्स दिया है। इस वीडियो को देखकर ज्यादातर यूजर्स सहमे दिख रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, इसलिए हम सीट बेल्ट बांधते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।