1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लंगूरों पर हमला करना पड़ गया भारी, तेंदुए की हो गई जमकर पिटाई, Video viral

लंगूरों पर हमला करना पड़ गया भारी, तेंदुए की हो गई जमकर पिटाई, Video viral

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 16, 2023 11:42 am IST,  Updated : Aug 16, 2023 11:42 am IST

तेंदुए ने बहुत सोच-समझकर लंगूर पर हमला किया जिसके बाद लंगूरों ने अपनी एकता दिखा दी। तेंदुआ अब ये गलती कभी दोबारा नहीं करेगा। वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

Leopard gets beaten up by baboons- India TV Hindi
Leopard gets beaten up by baboons Image Source : SOCIAL MEDIA

तेंदुए बहुत ताकतवर जानवर होते हैं। ये ताकतवर होने के साथ ही बहुत शातिर और अव्वल दर्जें के शिकारी होते हैं। जब भी ये किसी का शिकार करते हैं तब पूरी एकाग्रता के साथ करते हैं। और जैसे ही ये अपने शिकार पर हमला करते हैं, इनकी पकड़ से शिकार का बच कर निकलना बहुत मुश्किल होता है। मगर अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देख आपको तेंदुए पर दया आ जाएगी।

शिकारी खुद बन गया शिकार

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ अचानक दौड़ता हुआ आता है और एक लंगूर पर हमला कर देता है। मगर जैसे ही वो लंगूर पर हमला करता है, वहां मौजूद उसके सभी साथी उसे बचाने के लिए आ जाते हैं। लंगूरों का झुंड तुरंत वहां इकट्ठा हो जाता है और तेंदुए पर हमला कर देते हैं। तेंदुआ जो शिकार करने के लिए आया था वो खुद शिकार बनता हुआ दिखाई दे रहा है। उस पर इतनी तेजी से हमला होता है कि उसे कुछ समझ में ही नहीं आता। काफी मेहनत करने के बाद तेंदुआ अपने आप को संभालता है, मगर उठते ही उसे भागना पड़ता है। वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

लोगों ने तेंदुए का उड़ाया मजाक

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @latestkruger नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। इसे देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा- इस बेचारे तेंदुए की किसी ने मदद क्यों नहीं की? एक अन्य यूजर ने लिखा- एकता में यही ताकत होती है।

ये भी पढ़ें-

खाने के लिए मंगाया चिकन मगर उसमें निकला..., होटल के खिलाफ केस दर्ज

देश प्रेमियों का ये कैसा प्रेम? बीच सड़क पर लड़ने का वायरल हुआ Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।