1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका अस्पताल में भर्ती

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 22, 2023 11:50 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 11:50 pm IST

32 वर्षीय मृतक अमनदीप जायसवाल और 25 वर्षीय पल्लवी दोनों लोग उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड।- India TV Hindi
प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। पुलिस ने प्रेमी युगल को नई मंडी कोतवाली थाना क्षेत्र के बॉश कंपनी की एजेंसी के पास एक स्विफ्ट कार में बेहोश पाया। जिसके बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई और युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय मृतक अमनदीप जायसवाल और 25 वर्षीय पल्लवी दोनों लोग उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेमिका को कराया गया अस्पताल में भर्ती

शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि बुधवार दोपहर को पीआरवी पर सूचना मिली थी कि एक युवक और एक युवती बॉश कंपनी की एजेंसी के पास एक स्विफ्ट कार में बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो दिनों से थे लापता

जहां चिकित्सकों ने युवक अमनदीप जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। जबिक पल्लवी की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। एएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों प्रेम संबंध में थे और दो दिनों से घर से लापता थे। एएसपी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन और विषैले पदार्थ की दो शीशी की बरामद की हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

हाथ में 3 करोड़ आते ही पत्नी ने दिखाया अपना रंग, पति को छोड़ प्रेमी के साथ की शादी

16 की उम्र में पहला बच्चा, फिर 28 तक बनीं 9 बच्चों की मां, ये महिला लगातार 10 साल रही प्रेग्नेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।