1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये मत सोचना मेरी वाली अलग है... महेंद्र सिंह धोनी ने कुंवारे लड़कों को दिया 'गुरु मंत्र'

ये मत सोचना मेरी वाली अलग है... महेंद्र सिंह धोनी ने कुंवारे लड़कों को दिया 'गुरु मंत्र'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 29, 2023 10:49 am IST,  Updated : Oct 29, 2023 02:20 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल धोनी का एक गुरु मंत्र काफी वायरल हो रहा है। यह मंत्र किसी क्रिकेटर या फिर मैच के लिए नहीं है बल्कि उन सभी कुंवारों के लिए है जिनकी गर्लफ्रेंड है।

Viral- India TV Hindi
कुंवारे लड़कों को धोनी ने दिया गुरु मंत्र Image Source : SCREEN GRAB

महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 3 ICC ट्रॉफी जीते हैं। कैप्टन कूल के नाम से फेमस धोनी की शानदार बल्लेबाजी के दीवाने आज भी उनको फॉलो करते हैं और उनसे कुछ ना कुछ सीख लेते रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी जब किसी प्रोग्राम में शामिल होते हैं तो युवाओं के लिए कुछ ना कुछ संदेश देते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने एक संदेश दिया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

धोनी का गुरु मंत्र

MS DHONI का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी कुंवारों एक ऐसा गुरु मंत्र दिया है जिसकी उन्हें काफी जरूरत थी। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं। वीडियो में धोनी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'जिन लोगों की गर्लफ्रेंड है उनको एक ग़लतफ़हमी होती है। मैं उसे क्लियर करना चाहूंगा कि ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।' इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

लोगों ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Bihar_se_hai नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- रिलेशनशिप एडवाइज ले लो। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- काश आपका यह इंटरव्यू पहले आया होता। तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है- सबकी वाली अलग है माही भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- एकदम सही बात है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 75 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

हवा जहरीली-शहर काला, मैंने दिल्ली को लंदन बना डाला, केजरीवाल के लिए भाजपा का ये मजेदार शायराना अंदाज

ऐसी अश्लील चीज कौन डोनेट करता है? चैरिटी शॉप ने नोटिस लगाकर लोगों को किया सावधान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।