1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. थानेदार की कुर्सी पर बैठकर युवक पी रहा था शराब, फोटो वायरल होने के बाद नप गए चौकी इंचार्ज

थानेदार की कुर्सी पर बैठकर युवक पी रहा था शराब, फोटो वायरल होने के बाद नप गए चौकी इंचार्ज

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 12, 2023 06:53 pm IST,  Updated : May 12, 2023 06:53 pm IST

यूपी के सहारनपुर में एक शख्स थाने में चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर शराब पी रहा था। शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शराब पीता हुआ युवक।- India TV Hindi
शराब पीता हुआ युवक। Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थानेदार की कुर्सी पर बैठकर दारू पीने का मामला सामने आया है। इस मामले के तहत चोकी इंचार्ज को तत्काल रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी। जिसमें एक शख्स थानेदार की कुर्सी पर बैठकर शराब का पैक बना रहा था। बताया जा रहा है कि ये तस्वीर होली के समय की है जो अब वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी पुलिस चौकी का है। 

चौकी इंचार्ज सस्पेंड, आरोपी गिरफ्तार

फोटो के वायरल होते ही पुलिस विभाग ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की और पता चला कि युवक का नाम इमरान है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवक खाताखेड़ी का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जो चौकी इंचार्ज के ऑफिस में बैठकर शराब पी रहा था। फोटो में साफ तौर पर दिख रहा है कि प्रभारी के टेबल पर नमकीन के पैकेट और पानी की बोतल भी है। उधर, आला अधिकारियों के संज्ञान में आए इस मामले के बाद SSP डॉ. विपिन ताडा ने खाताखेड़ी चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी को तुरंत सस्पेंड कर दिया। 

ये भी पढ़ें:

दमाद ने दहेज में मांग ली मोटरसाइकिल, ससुर जी ने चप्पल निकाल कर पीटा, देखें ये Video

इन जेलों में कैदी जीते हैं लग्जरी लाइफ, एक में तो परिवार के साथ भी रह सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।