1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सचिन तेंदुलकर का हमशक्ल देखकर चौंक गए लोग, बोले- सस्ता मगर सबसे अच्छा

सचिन तेंदुलकर का हमशक्ल देखकर चौंक गए लोग, बोले- सस्ता मगर सबसे अच्छा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 12, 2023 04:16 pm IST,  Updated : Feb 12, 2023 04:17 pm IST

हाल में ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें हूबहू सचिन तेंदुलकर जैसा दिखने वाला इंसान नजर आ रहा है।

सचिन तेंदुलकर का हमशक्ल- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर का हमशक्ल Image Source : INSTAGRAM

अभी तक आपने बहुत सारे बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के हमशक्ल को देखा होगा। सोशल मीडिया पर सलमान खान, शाहरूख खान, अजय देवगन और तमाम लोगों के हमशक्लों का वीडियो खूब वायरल होता है। लेकिन क्या आपने कभी गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का हमशक्ल देखा है? शायद देखा भी होगा या फिर नहीं भी देखा हो। लेकिन हाल में ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें हूबहू सचिन तेंदुलकर जैसा दिखने वाला इंसान नजर आ रहा है। 

सचिन तेंदुलकर का टू कॉपी

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स व्हाइट ट्राउजर और कलरफुल टी-शर्ट पहना हुआ है और साथ ही सचिन तेंदुलकर की तरह उसने चश्मा भी लगाया है। इसके अलावा उसके बाल भी सचिन की तरह ही दिख रहे हैं और शक्ल तो ऐसी है कि कोई भी उसे देख कर असली सचिन ही समझेगा। अगर आप एक झटके में इस शख्स को देखें तो आपको भी लगेगा कि यह सचिन तेंदुलकर ही है। हैरानी वाली बात ये है कि उसकी हाइट भी सचिन तेंदुलकर के जितनी ही है और शरीर की बनावट सेम टू सेम है। अगर ये हमशक्ल इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहन ले तो सब उसे सचिन तेंदुलकर ही समझेंगे।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर lookalikesachin नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 22 लाख लोग देख चुके हैं 70 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

यह भी पढ़ें:

Optical illusion: जीनियस हैं तो 20 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में 5 अंतर खोजें

जया बच्चन ने संसद में दिखाई सभापति को उंगली, Video देख भड़के लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।