1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने सड़क पर दौड़ाया भैंसा, खुद बैठकर की सवारी, Video देख लोगों ने कहा- हटो! यमराज आ गए

शख्स ने सड़क पर दौड़ाया भैंसा, खुद बैठकर की सवारी, Video देख लोगों ने कहा- हटो! यमराज आ गए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 06, 2024 04:16 pm IST,  Updated : May 06, 2024 04:20 pm IST

Viral Video: भैंस के ऊपर बैठ कर एक शख्स पूरे शहर की सवारी करता है। शख्स को देख आस-पास के लोग हैरान रह जाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

भैंसे की सवारी करता शख्स- India TV Hindi
भैंसे की सवारी करता शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे वायरल होते हैं, जिन्हें देख लोगों के तो होश ही उड़ जाते हैं। आए दिन कुछ ना कुछ हट के वायरल होते रहता है। ऐसे वीडियो लोगों को हैरानी में डाल देते हैं। वहीं, कुछ लोग सिर्फ वायरल होने के लिए ही अलग-अलग तरकीबें अपनाते हैं। हाल में ऐसा ही एक अजीब वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स भैंस की सवारी करते हुए दिख रहा है।

लड़के ने की भैंसे की सवारी

आज तक तो सभी लोगों ने घुड़सवारी, ऊंट सवारी और हाथी की सवारी देखी होगी, लेकिन क्या कभी किसी ने किसी को भैंस की सवारी करते हुए देखा है? अगर नहीं देखा तो आज हम आपको एक ऐसे शख्स का वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो अलग अंदाज में भैंस की सवारी कर रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक भैंसे को सड़क पर खड़ा करता है और उस पर उछल कर बैठ जाता है। जिसके बाद वह भैंसे को तेजी से सड़क पर दौड़ाता है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे कोई सड़क पर किसी घोड़े को दौड़ा रहा है। वह शख्स भैंसे के ऊपर बैठ कर पूरा शहर घूमता है। आसपास के जितने भी लोगों ने शख्स को भैंसे की सवारी करते हुए देखा, वे सभी उसे देखकर हैरान हो गए। कई लोग अपने कैमरे से शख्स का वीडियो भी रिकॉर्ड करने लगते हैं। 

भैंसे की सवारी देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रितु नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स, दूसरे ने लिखा- किसी बाइक वाले को मारेगा आज ये। तीसरे ने लिखा- स्वैग है भाई का। ऐसे ही एक अन्य यूजर ने लिखा- पतांजली का चार पहिया वाहन।

ये भी पढ़ें:

Video: थाल में जिंदा नाग को रख कर रहे थे पूजा, अचानक सांप ने कर दिया हमला

"पापा नहीं हैं...", अकेले घर संभाल रहे 10 साल के बच्चे का Video वायरल, पढ़ाई का जिम्मा उठाने को तैयार हुए महिंद्रा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।