1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: वड़ा पाव गर्ल के बाद इंटरनेट पर छाई ये मोमोज वाली लड़की, ‘हां जी, हां जी’ बोलकर लूट ले गई लाखों लोगों का दिल

VIDEO: वड़ा पाव गर्ल के बाद इंटरनेट पर छाई ये मोमोज वाली लड़की, ‘हां जी, हां जी’ बोलकर लूट ले गई लाखों लोगों का दिल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 14, 2024 07:59 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 08:03 pm IST

सोशल मीडिया पर मोमोज बेचने वाली एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की वीडियो में काफी शालीन तरीके से अपने ग्राहकों के सामने पेश आती है और लोगों से 'हां जी, हां जी' कर के बात करती है। लड़की का यहीं अंदाज लाखों लोगों का दिल लूट ले गया।

मोमोज वाली लड़की रातों-रात इंटरनेट पर हो गई फेमस- India TV Hindi
मोमोज वाली लड़की रातों-रात इंटरनेट पर हो गई फेमस Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों स्ट्रीट वेंडर्स खूब वायरल हो रहे हैं। वड़ा पाव गर्ल इसका जीता-जागता उदाहरण है। जो सोशल मीडिया से इतना फेमस हुई कि अब वह बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट बनकर पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर स्ट्रीट वेंडर्स को मिले फेम को देखते हुए अब लोग ठेला लगाने में जरा भी नहीं शर्माते। नहीं तो पहले लोगों के मन में ये होता था कि इतना पढ़ने-लिखने के बाद बाजार में ठेले पर लोगों को खाना खिलाएंगे। लेकिन अब इस धारणा को तोड़ते हुए लोग ठेला लगाकर अपना बिजनेस कर रहे हैं और अगर किस्मत चमक गई तो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जा रहे हैं। फिलहाल ऐसी ही एक मोमोज बेचने वाली लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की अपने ग्राहकों के सामने बहुत ही विनम्रता से बात कर रही है। वायरल वीडियो में लड़की ने अपने व्यवहार से इंटरनेट के लोगों का दिल जीत लिया। 

मोमोज वाली लड़की ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने ठेले पर मोमज बेच रही है। तभी लड़की के पास एक फूड व्लॉगर पहुंता है और उससे पूछता है - ‘मैम एक प्लेट लगा दोगे मेरी’, जिसके बाद मोमोज वाली लड़की जवाब देते हुए कहती है ‘हां जी’ लगा दूंगी। इसके बाद लड़की ठेले पर रखे प्लेट को उठाकर उस पर बटर लगाने लगती है, लड़की को ऐसा करता देख व्लॉगर उससे पूछता है ‘आप प्लेट पर बटर क्यों लगा रही हो’, तो लड़की बोलती है- 'मोमोज चिपक जाते हैं ना, इसलिए प्लेट पर बटर लगा रही हूं।' फिर फूड व्लॉगर उस मोमोज वाली लड़की से कई और सवाल करता है जिसका जवाब लड़की बहुत ही स्वीट तरीके से ‘हां जी, हां जी’ कर के देती है। कस्टमर्स के लिए लड़की का इतना प्यार देख इंटरनेट की जनता लड़की के प्यार में लट्टू हो गई। लड़की का प्यार से ‘हां जी, हां जी’ बोलने का अंदाज लोगों को इतना भा गया कि लोग ये कहने लगे कि काश हमें भी कोई ऐसे ही 'हां जी, हां जी' करने वाली मिल जाती।

'हां जी, हां जी' कर के मोमोज वाली लड़की ले गई लाखों लोगों का दिल

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @deepakphogat30 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है - "एक ‘हां जी, हां जी’ बोलने वाली तो मैं भी डिजर्व करता हूं।" वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि वे वीडियो को लूप में लगाकर बार-बार मोमोज वाली लड़की को देख रहे हैं। वीडियो को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 4 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "हाय कितनी क्यूट है ये" दूसरे ने लिखा- मुझे भी ऐसी ही एक मोमोज वाली लड़की चाहिए।

ये भी पढ़ें:

किस देश के लोग सोशल मीडिया पर रहते हैं सबसे ज्यादा एक्टिव, जानिए कौन से नंबर पर हैं भारतीय

डांस करते-करते मुर्गी को कच्चा चबा गया डांसर, Video हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।