1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: पैनी नजर है तो इस तस्वीर में 6 अंतर खोजकर दिखाइए, 90% लोग हो गए फेल

Optical Illusion: पैनी नजर है तो इस तस्वीर में 6 अंतर खोजकर दिखाइए, 90% लोग हो गए फेल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 10, 2023 06:43 am IST,  Updated : Apr 10, 2023 06:43 am IST

दिए हुए तस्वीर में आपको 1 मिनट के अंदर 6 अंतर खोजने हैं। यदि आप खोजने में कामयाब रहे तो खुद को जीनियस से कम मत समझिएगा।

तस्वीर में छिपे 6 अंतर...- India TV Hindi
तस्वीर में छिपे 6 अंतर को खोजिए। Spot 6 differences in these pictures. Image Source : BRIGHT SIDE

इंटरनेट के जमाने में अब कोई न्यूज पेपर और मैग्जीन में पहेलियां हल नहीं करता नहीं तो पहले लोग इसे लेकर अपना अधिकतर टाइम इसमें ही खपाते थे। जब से इंटरनेट का जमाना आया है तब से लोगों को हर चीज मोबाइल पर ही मिल जाती है। इन पहेलियों को हल करने से आपका दिमाग तेज होता है। आपका नजरिए का पता चलता है। कई लोग इन पहेलियों को बहुत ही मन से हल करते हैं। ऐसे में उनका दिमाग काफी एक्टिव रहता है। तो चलिए एक बार फिर से आप अपने बाज सी नजर का इस्तेमाल करिए और इस तस्वीर में छिपे 6 अंतर को ढूंढ कर दिखाइए।

तस्वीर में छीपे 6 अंतर को खोजिए

तो आपको करना ये है कि इस तस्वीर को गौर से देखना है और इसमें छिपे हुए 6 अंतरों को 1 मिनट में खोज कर दिखाना है। ये काम इतना आसान नहीं है जितना आप सोच रहे हैं। इसमें छीपे हुए अंतर 90% लोग नहीं ढूंढ पाए हैं। आप कोशिश कर के देख लीजिए क्या पता आप उन सबसे बेहतर हो। तस्वीर में पारासूट लगाए एक लड़का और एक लड़की हवा में तैरते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों तस्वीर एक जैसी ही दिख रही है। लेकिन जो जैसा दिखता है वह वैसा होता नहीं है। वैसे ही इस तस्वीर में 6 अंतर ढूंढने हैं। जिसे खोजने के लिए आपको तेज नजर की जरूरत पड़ेगी।

तस्वीर में छिपे 6 अंतर को खोजिए। Spot 6 differences in these pictures.
Image Source : BRIGHT SIDEतस्वीर में छिपे 6 अंतर को खोजिए। Spot 6 differences in these pictures.

ये भी पढ़ें:

कोरोना की वजह से चली गई थी सूंघने की शक्ति, दो साल बाद लौटी तो महिला की आंखों से छलके आंसू

तुर्की में पानी के नीचे मिला रहस्यमयी महल, 3000 साल पुराना है यह किला

ये रहे तस्वीर में छीपे 6 अंतर

उम्मीद है कि आपने वह 6 अंतर खोज लिए होंगे। तो चलिए अब आपको हम तस्वीर में छिपे अंतर को बताते है। 

1. दोनों पारासूट पर लगी चिप्पी अलग-अलग रंग के हैं।

2. बाएं वाली तस्वीर में लड़के के बैग पर एक लाल कलर की स्ट्रीप लगी हुई है।
3. दोनों तस्वीर में लड़के के आई ग्लास का कलर अलग-अलग है।
4. दाएं वाली तस्वीर में लड़के का हाथ लड़की के हाथ से छिपा हुआ है।
5. दाएं वाली तस्वीर में लड़के के पैंट पर स्क्रिचेज़ नहीं हैं। 
6. दाएं वाली तस्वीर में लड़की के बैग से कुछ लटक रहा है जो बाएं वाली तस्वीर में नहीं दिख रहा।

ये रहे वे 6 अंतर
Image Source : BRIGHT SIDEये रहे वे 6 अंतर

ये भी पढ़ें:

सभी देशों के लिए आर्टिस्ट ने बनाया उनका सुपरहीरो, देखिए आपके देश को कौन बचाएगा

अरमान मलिक की तरह इस Youtuber की भी हैं दो बीवियां, बहुत ही दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।