1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: अगर आपके पास है बाज जैसी निगाहें तो ढूंढ निकालिए इन तस्वीरों में 5 अंतर

Optical Illusion: अगर आपके पास है बाज जैसी निगाहें तो ढूंढ निकालिए इन तस्वीरों में 5 अंतर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2023 03:53 pm IST,  Updated : Aug 12, 2023 04:24 pm IST

आइए आपकी आंखों का आज फ्री टेस्ट करते हैं। आपको भी पता चल जाएगा की आपको चश्में की जरूरत है या नहीं।

ढूंढ निकालिए 5 अंतर- India TV Hindi
ढूंढ निकालिए 5 अंतर Image Source : SOCIAL MEDIA

क्या आपने कभी ऑप्टिकल इल्यूजन खेला है। ये खेल काफी मजेदार होता है। इससे आपके दिमाग का कसरत हो जाता है। आपने देखा होगा कि लोग अपने दिमाग को तेज करने के लिए चेस खेलते हैं मगर ये काफी लंबा गेम होता है। लेकिन अगर आपको भी अपना दिमाग तेज करना है और समय की कमी है तो आप ऑप्टिकल इल्यूजन खेल सकते हैं। इस खेल में आपके सामने कुछ तस्वीरें रखी जाती हैं और उसमें से आपको अंतर या फिर कोई छुपी हुई चीज खोज निकालनी होती है। अगर आपने दिए हुए समय में ये काम कर लिया तो फिर आपकी आंखें भी ठीक हैं और आपका दिमाग भी तेज है। तो क्या आप खेलने के लिए तैयार हैं? 

इन तस्वीरों में ढूंढ निकालिए 5 अंतर

आजकल ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है। तो हम भी आपके लिए आज एक ऑप्टिकल इल्यूजन का गेम लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक टीचर कुछ बच्चों को पढ़ा रहा है। तस्वीर में एक बच्चा खड़ा है और दूसरा बच्चा उसे देख रहा है। अब ऐसी दो तस्वीरें आपके सामने हैं जिसमें कुल 5 अंतर दिए गए हैं। आपको 25 सेकंड में ये सभी अंतर ढूंढ निकालने हैं। तो इंतजार किस बात की है, चलिए शुरू हो जाइए।

ढूंढ निकालिए 5 अंतर
Image Source : SOCIAL MEDIAढूंढ निकालिए 5 अंतर

क्या आपकी नजरों ने ढूंढ निकाले अंतर?

आपको दिया गया समय समाप्त होता है। और हमें उम्मीद है कि आपने ये सभी अंतर समय के अंदर ढूंढ निकाले होंगे। अगर आपको सभी अंतर नहीं मिले तो दुखी होने की कोई बात नहीं है। हम आपकी इसमें मदद करेंगे। नीचे दिए गए इस तस्वीर में आपको वो सभी अंतर मिल जाएंगे।

ये रहे वो 5 अंतर
Image Source : SOCIAL MEDIAये रहे वो 5 अंतर

ये भी पढ़ें-

प्लेटफॉर्म से अचानक पटरी पर गिरा बच्चा, रेल कर्मचारी बनकर आया मसीहा और बचाई जान

शख्स ने कबाड़ से बना दिया घोड़ा, सवारी कर के भी दिखाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।