1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ननद के साथ डांस करते हुई दिखी भाभी सीमा हैदर, जमकर वायरल हो रहा ये Video

ननद के साथ डांस करते हुई दिखी भाभी सीमा हैदर, जमकर वायरल हो रहा ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 10, 2023 02:59 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 06:26 pm IST

सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का एक और वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पति सचिन और ननद के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रही है।

ननद के साथ डांस करती हुई सीमा हैदर।- India TV Hindi
ननद के साथ डांस करती हुई सीमा हैदर। Image Source : SOCIAL MEDIA

पिछले कई महीनों से सीमा हैदर काफी चर्चा में है। सीमा के कई सारे वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए और काफी बवाल भी इस पर मचा। लेकिन पहली बार सीमा का वीडियो उसकी ननद के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें वह दोनों नाचते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, इस वीडियो में सचिन भी सीमा के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रहा है। बता दें कि सीमा ने भारत आने के बाद सचीन से शादी कर ली है।

Related Stories

सचिन की बहन ने शेयर किया Video

इस वीडियो को सचिन की बहन पिंकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में सीमा की ननद बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही है। जिसके बाद सीमा और सचिन का भी रोमांस करने का मूड हो गया और सीमा भी अपने ननद के साथ डांस करने लगी। वहीं साथ में खड़ा सचिन भी थिरकते हुए नजर आ रहा था। ननद के साथ सीमा का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

लोगों ने लिए सचिन के मजे

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 45 लाख लोगों ने देखा और 8 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं हजारों यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि सचिन पाकिस्तान का जीजा है। दूसरे ने कहा- आजादी के बाद सबसे ज्यादा खुशी सचिन को ही मिली है। तीसरे ने लिखा- सचिन से ज्यादा खुश उसकी बहन है। ये वीडियो आपको कैसी लगी हमें कमेंट कर के जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें:

किसी ने सड़क पर ही पार्क कर दी हेलीकॉप्टर, नजारा देख सोच में पड़ गए लोग

OMG! 16 हजार करोड़ में बना ये होटल, 25 साल हो गए लेकिन आज तक नहीं आया एक भी गेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।