पहले और आज के समय की तुलना करें तो शादी में काफी बदलाव आ गए हैं। अब लोग डेस्टिनेशन वेडिंग, प्री-वेडिंग शूट, दूल्हा-दुल्हन का डांस आदि बातों पर भी ध्यान देने लगे हैं, मगर पहले के समय में कोई ऐसा सोचता भी नहीं था। समय के साथ-साथ यह सब बदलाव आए हैं जिसमें हर कोई भाग लेना चाहता है। ऐसा ही एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो शादी से पहले अपने घर वालों के सामने अपना एक डांस का परफॉर्मेंस दे रही होती है मगर देखते ही देखते भावुक हो जाती है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है?
Related Stories
वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं मगर कुछ वीडियो लोगों को इमोशनल कर देते हैं। तो वहीं उस वीडियो को देखकर कुछ लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपने घरवालों के आगे डांस कर रही है। बैकग्राउंड में साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम रोग' का गाना 'तेरा यहां कोई नहीं' बज रहा है। इस दौरान लड़की के साथ उसकी मां और दूसरी महिलाएं भी भावुक हो जाती हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @desimojito नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 88 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यहां क्या हो रहा है? दूसरे यूजर ने पूछा- क्यों? तीसरे यूजर ने लिखा- इतनी नौटंकी। एक अन्य यूजर ने लिखा- रोना आ गया।
ये भी पढ़ें-
वायरल हो रहे कपल का Video देख लोगों के उड़े होश, बोले- अक्सर अच्छी फसल को कीड़े खा जाते हैं
एक पिलर के गिरते ही ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया पुल, देखें ये खौफनाक Video