1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे के पास बैठे दोस्त ने अचानक की बड़ी अजीब हरकत, Video देखकर आ जाएगी हंसी

दूल्हे के पास बैठे दोस्त ने अचानक की बड़ी अजीब हरकत, Video देखकर आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 18, 2024 01:25 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 01:25 pm IST

कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान हंसने पर मजबूर हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो एक शख्स की शादी के दौरान का वायरल हो रहा है।

दूल्हे के दोस्त ने हार से निकाला पैसा- India TV Hindi
दूल्हे के दोस्त ने हार से निकाला पैसा Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता जब सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल ना होता हो। हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं मगर अधिकतर वीडियो लड़ाई-झगड़े से संबंधित होते हैं। और कुछ वीडियो में लोग अजीबो-गरीब हरकत करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस समय एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। वीडियो किसी शख्स के शादी के दौरान का है जिसमें उसके दोस्त ने अचानक कुछ ऐसी हरकत की, जो किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। आइए आपको बताते हैं कि दूल्हे के दोस्त ने ऐसा क्या किया जो वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दूल्हा अपने दोस्तों के बैठा हुआ नजर आ रहा है। पूरी तरह से तैयार दूल्हे के गले में नोटों का एक हार लटकते हुआ नजर आता है। दूल्हे ने 500 के नोटों का हार पहना हुआ है। तभी उसके पास बैठा उसका दोस्त एक नोट को छुपके से हार से निकाल लेता है और उसे अपनी जेब में रख देता है। दोस्त की इस अजीब हरकत के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 71 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये बढ़िया था गुरु। दूसरे यूजर ने लिखा- हो गया दारू का जुगाड़। एक अन्य यूजर ने लिखा- दूल्हा तो बिल्कुल नवाजुद्दीन सिद्दीकी लग रहा है।

ये भी पढ़ें-

इस तरह आप अपने लिए खोज सकते हैं पार्टनर, शख्स का तरीका सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

इन जनाब को नहीं पता है डर का मतलब, बाइक चलाने का अंदाज देख आप भी होंगे सहमत, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।