आजकल देश में सड़क हादसे काफी बढ़ गए हैं। हर दिन हमें कहीं ना कहीं एक्सीडेंट होने की खबर मिल ही जाती है। कुछ लोगों की बेवकूफी की वजह से ही ऐसे हादसे होते हैं। आजकल लोगों को इतनी जल्दी रहती है कि उनसे 1-2 मिनट का इंतजार नहीं होता है। और इसी जल्दबाजी के चक्कर में वे हादसे का शिकार बनते हैं। कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि एक शख्स की जल्दबाजी के चक्कर में दूसरा आदमी हादसे का शिकार हो जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बताता है कि कैसे जल्दबाजी के चक्कर में हादसे होते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रेलवे क्रासिंग के पास फाटक गिरा हुआ है। कुछ लोग अपनी गाड़ी को रोककर ट्रेन के गुजरने और फाटक के खुलने का इंतजार भी कर रहे हैं। तभी दूसरी तरफ से एक शख्स अपनी गाड़ी को लेकर आता और फाटक में नीचे से गाड़ी को निकालने का प्रयास करता है। मगर फाटक की ऊंचाई कम है इसलिए उसकी गाड़ी फाटक से टकरा जाती है। लेकिन उस शख्स को लगता है कि कहीं जाने की बहुत जल्दी है इसलिए उसे गाड़ी को हुए नुकसान की भी परवाह नहीं होती है। वह इंसान फाटक को तोड़ते हुए अपनी गाड़ी को निकाल लेता है।
वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?
इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @Bihar_se_hai नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 97.6K व्यू मिल चुके हैं। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं। एक बंदे ने लिखा- ये पक्का अपने जीजा की गाड़ी लेकर आया होगा। वहीं एक दूसरे व्यक्ति ने लिखा- इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कमेंट में ज्यादातर लोगों ने इसे अपराधी बताते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यहां देखे वायरल वीडियो
ये भी पढ़ें-