सोशल मीडिया पर अधिकतर वीडियो ही वायरल होते हैं। उन वायरल वीडियो में लोग डांस करते हुए या फिर लड़ाई-झगड़ा करते हुए ही दिखाई देते हैं। कुछ वीडियो में कपल अश्लील हरकत करते हुए भी दिखाई देते हैं। मगर कभी-कभी दो लोगों के बीच की बातचीत का स्क्रीनशॉट भी वायरल होता है। अधिकतर स्क्रीनशॉट देखने के बाद लोगों की हंसी निकल जाती है। ऐसा ही एक स्क्रीनशॉट अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वायरल स्क्रीनशॉट में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
ऐसा जवाब कौन देता है?
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें दो लोगों के बीच बातचीत है। वायरल स्क्रीनशॉट को आप देखेंगे तो पता चलेगा कि एक शख्स ने पूछा है कि, 'तारें चमकते क्यों है?' इस सवाल का जवाब देने से पहले दूसरे बंदे ने पूछा कि, '11वीं में कौन सी स्ट्रीम ली थी?' इसके जवाब में पहला शख्स बताता है कि उसने आर्ट्स लिया था। अब दूसरा बंदा उसका सवाल कि, तारें चमकते क्यों है?, का जवाब देता है। बंदा लिखता है कि, 'हां तो वो दादा जी टिम-टिमा रहे हैं।' इस मजाकिया जवाब के कारण स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
लोगों ने इस तरह दिया अपना रिएक्शन
इस पोस्ट को एक्स (पहले ट्विटर) पर @Incognito_qfs नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस पोस्ट को देखने के बाद पेज के यूजर ने पूछा कि, 'कॉमर्स लिया होता तो?' पेज के यूजर ने उसका जवाब देते हुए लिखा, 'कॉमर्स वालों से तो बात ही नहीं करनी चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा- हम तो 10वीं के आगे बढ़े ही नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या हुआ अगर वो भूगोल ऑनर्स का छात्र हो।
ये भी पढ़ें-
अरे चचा ने तो ऑटो रिक्शा में ही Wine Shop भी बना दिया, Unique लुक के कारण Video हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया ने '90s Kids' को याद दिलाया उनका बचपन, पुराने खिलौने देखकर आपकी भी यादें हो जाएंगी ताजा