1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और हुई फिक्स, मैसेज पढ़कर होना चाहिए था दुखी मगर रिप्लाई किया- 'तू GF नहीं देवी है'

गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और हुई फिक्स, मैसेज पढ़कर होना चाहिए था दुखी मगर रिप्लाई किया- 'तू GF नहीं देवी है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 15, 2024 04:39 pm IST,  Updated : Feb 15, 2024 04:39 pm IST

सोशल मीडिया पर वाट्सऐप का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को बताया कि उसकी शादी कहीं और फिक्स हो गई है। मगर पूरा मैसेज पढ़कर लड़का खुश हो जाता है।

वायरल स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोग डांस, लड़ाई, अजीब हरकत करते हुए दिखाई देते हैं। मगर इस बार एक वाट्सऐप का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस वायरल स्कीनशॉट में लड़की और उसके बॉयफ्रेंड के बीच बातचीत का मैसेज है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें क्या नजर आ रहा है।

लड़के ने GF को क्यों कहा देवी?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे मैसेज में लड़की अपनी शादी कहीं और तय होने की बात अपने बॉयफ्रेंड को बता रही है। मगर आखिर में उसने कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर लड़का खुश हो गया। वायरल स्क्रीनशॉट में लड़की लिखती है कि, 'मेरी शादी फिक्स हो गई है। आज के बाद तूझसे बात नहीं कर पाऊंगी।' मैसेज के आखिर में लिखती है, 'प्रियंका को जानता है ना? उससे बात करवा दूंगी तेरी। उसका कल ही ब्रेकअप हुआ है। जब कॉल करूंगी तो आ जाना।' इस मैसेज को पढ़ते ही लड़का खुश हो जाता है और लिखता है, 'तू GF नहीं देवी है देवी।'

यहां देखें वायरल स्क्रीनशॉट

लोगों ने ऐसा किया कमेंट

इंस्टाग्राम पर इस स्क्रीनशॉट को thesrutiiitales नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस स्क्रीनशॉट को पढ़ने के बाद एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- प्रियंका का ब्रेकअप क्यों करवा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये ब्रेकअप है या कंपनी से रेजिग्नेशन, रिप्लेसमेंट भी ढूंढकर दे रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सपना देखना बंद कर विनोद।

ये भी पढ़ें-

लड़की के एक मैसेज ने बनाया उसके Valentine Day को खास, SWIGGY ने अपनी तरफ से दिया सरप्राइज

'चाय को हिंदी में क्या कहते हैं?', चचा के इस सवाल ने बच्चों की बोलती कर दी बंद, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।