जुगाड़ के मामले में भारतियों की कोई बराबरी नहीं कर सकता है। ऐसा हम इसलिए कहते हैं क्योंकि समय-समय पर सोशल मीडिया पर इसके एग्जाम्पल देखने को मिलते रहते हैं। भारत के गली-गली में आपको कोई ना कोई ऐसा वैज्ञानिक मिल ही जाएगा जो अपने दिमाग के इस्तेमाल से लोगों को हैरान कर सकता है। कोई अपने दिमाग का इस्तेमाल करके चारपाई को मोटरगाड़ी में बदलकर दिखा देता है। तो कोई शख्स ड्रम को ही वाशिंग मशीन में तब्दील कर देता है। ऐसे कई वीडियो हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है।
Related Stories
बच्चा ने लगाया गजब का जुगाड़
आपको यह तो जानकारी होगी ही कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल सिर्फ गाड़ियों में ही दिया जाता है। अगर कोई डब्बा या बोतल लेकर वहां पहुंच जाए तो उसे साफ मना कर दिया जाता है। ऐसा ही एक पेट्रोल पंप पर लिखा हुआ था। वीडियो में आप इसे लिखा हुआ भी पढ़ सकते हैं। तो पेट्रोल लेने के लिए बच्चे ने अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया। और उसने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में जानते ही आप भी उसकी तारीफ करने लगेंगे। दरअसल वह बच्चा पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी ही लेकर पहुंच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, यही कारण है कि क्यों भारत बिगनर्स के लिए नहीं है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये पक्का वकील बनेगा, लूपहोल समझता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये टेक्निक अलट्रा प्रो है।
ये भी पढ़ें-
समय के साथ लगता है कौआ भी Update हो गया, सिगरेट पीते कौवे का मजेदार Video हो रहा वायरल