1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोनों के 36 के 36 गुण मिल गए हैं! Video में ऐसा क्या दिखा जो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

दोनों के 36 के 36 गुण मिल गए हैं! Video में ऐसा क्या दिखा जो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 13, 2025 06:59 am IST,  Updated : May 14, 2025 12:15 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला जिसे देखने के बाद आप तो अपनी हंसी को नहीं ही रोक पाएंगे। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर कोई दिन में कुछ समय तो बिताता ही है। क्या यूथ और क्या बुजुर्ग आजकल तो सोशल मीडिया पर बच्चे भी अकाउंट बनाए हुए हैं और वो भी कुछ देर स्क्रोलिंग करते हुए मिल जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो आपको पता होगा कि हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही हैं और फिर उसी में से कुछ पोस्ट वायरल भी हो जाते हैं। जुगाड़, स्टंट, लड़ाई और हंसी-मजाक समेत कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद आपको हंसी आएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है पति और पत्नी दोनों एक दूसरे के बाल को पकड़ा हुआ है और आपस में लड़ रहे हैं। वो दोनों लड़ते-लड़ते घर से नीचे कूद जाते हैं और दोनों की लड़ाई अभी भी नहीं रुकती है। वीडियो में आगे नजर आता है कि एक बुजुर्ग महिला उन्हें छुड़ाने के लिए आती है लेकिन वो तब भी रुकने को तैयार नहीं। वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि मजाकिया तौर पर वीडियो को बनाया गया हो और वो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस शादी में पंडित ने 36 के 36 गुण मिला दिए थे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पंडित जी को टॉप के सामने बांधकर पाकिस्तान फेंक दिया जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- पंडित को पकड़ना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- ये शादी नहीं होनी थी। एक अन्य यूजर ने लिखा- दोनों के 36 के 36 गुण मिल गए हैं

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

डांस पर चांस लेती दिखीं लड़कियां, नाच रही महिलाओं के बीच पहुंचा था लड़का फिर जो हुआ उसका Video हो गया वायरल

जहरीले सांपों से भरे कुंए में गिरे तीन कुत्ते, मौत से लड़ सपेरे ने एक-एक को निकाला बाहर

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।