1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 6 लाख की बाइक पर रखकर बेच रहा दूध, ये वीडियो आपकी अमीरी का उड़ा रहा मजाक!

6 लाख की बाइक पर रखकर बेच रहा दूध, ये वीडियो आपकी अमीरी का उड़ा रहा मजाक!

 Published : Jan 06, 2023 08:38 am IST,  Updated : Jan 06, 2023 08:38 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक 6 लाख की बाइक से दूध देने जा रहा है।

 harley davidson viral video- India TV Hindi
हार्ले डेविडसन बाइक वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत बड़ी है। इस दुनिया में हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ ऐसे वीडियो भी हैं, जिन्हें देखने के बाद यकीन ही नहीं होता कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक वीडियो की। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।   इस वीडियो में युवक हार्ले डेविडसन से दूध बेचता नजर आ रहा है। आमतौर पर हमने देखा है कि दूधवाला साइकिल या साधारण बाइक पर दूध देने आता है, लेकिन ये व्यक्ति लाखों रुपए की बाइक लेकर दूध देने आता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

6 लाख की बाइक से दूध देने जाता है

इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर यूजर्स के होश उड़ गए हैं। आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक हार्ले डेविडसन से लोगों के घर दूध पहुंचाने जा रहा है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि बाइक के दोनों तरफ दूध का गैलन बंधा हुआ है। युवक शान से दूध बेचने जाता नजर आ रहा है। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि एक दूधवाला करीब 6 लाख की बाइक से दूध देने जा रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि बाइक के ऊपर गूजर लिखा हुआ है।

यूजर्स ने दिया अजीबोगरीब रिप्लाई
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। यह वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया है। वीडियो पर 20 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 1.50 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर अब तक एक हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है कि भाई गुजर आपने पर आवे तो मस्तंग पर भी दूध ढ़ोए हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज पता चला कि हार्ले डेविडसन को भारत से भगाने में किसका हाथ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।