1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ‘कजरारे-कजरारे’ गाने पर लड़की ने किया धांसू डांस, Video देख लोग बोले- सुपर से भी ऊपर

‘कजरारे-कजरारे’ गाने पर लड़की ने किया धांसू डांस, Video देख लोग बोले- सुपर से भी ऊपर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 13, 2023 12:33 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 12:33 pm IST

वीडियो में लड़का और लड़की बंटी-बब्ली फिल्म का गाना ‘कजरारे-कजरारे’ पर कमाल के डांस मूव्स कर रहे हैं। आप भी देखिए।

कपल ने कजरारे सॉन्ग पर किया कमाल का डांस।- India TV Hindi
कपल ने कजरारे सॉन्ग पर किया कमाल का डांस। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर आपने एक से एक डांस के वीडियो देखें होंगे। लेकिन हाल में ही वायरल हो रहा ऐसा डांस आपने कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो में लड़का और लड़की बंटी-बब्ली फिल्म का गाना ‘कजरारे-कजरारे’ पर कमाल के डांस मूव्स कर रहे हैं। कपल का डांस वीडियो देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। लड़की के डांस मूव्स तो इतने जोरदार है कि लोग इसे अब तक का फाड़ू डांस बता रहे हैं। ये डांस वीडियो इतना जोरदार है कि लोग इसे शेयर करते थक नहीं रहे हैं। फिलहाल तो यह वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। 

डांस देखकर यूजर्स हार बैठें अपना दिल

वायरल हो रहे इस डांस वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह वीडियो किसी डांस क्लास में शूट किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का बड़े ही स्वैग से अपने डांस स्टेप्स कर के दिखा रहा है। लेकिन लड़की की तो बात ही अलग है। जैसे ही गाना बजना शुरू होता है वैसे ही लड़की अपने डांस मूव्स दिखाती है। लड़की के डांस स्टेप्स को देखकर हर कोई दंग रह जाता है। इसके बाद दोनों लोग कमाल का डांस कर के दिखाते हैं। दोनों एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स करते हैं। यकीन मानिए उनके डांस का वीडियो आप बार-बार देखना पसंद करेंगे।

ऐसी डांस पार्टनर मिल जाए तो...

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर humourcentral.teb नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘यार ऐसी डांस पार्टनर तो मैं भी डिजर्व करता हूं।' इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा है और 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर कमेंट कर खूब अपना प्यार बरसा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

जीसस क्राइस्ट के स्टैच्यू पर गिरी बिजली, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

महिला कांस्टेबल के साथ पाकिस्तानी थानेदार का अश्लील डांस हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।