1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला की फोटो को लोगों ने बना लिया नजर बट्टू, बन रही बिल्डिंग पर लगी दिखी तस्वीर

महिला की फोटो को लोगों ने बना लिया नजर बट्टू, बन रही बिल्डिंग पर लगी दिखी तस्वीर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 06, 2026 04:57 pm IST,  Updated : Jan 06, 2026 04:57 pm IST

एक बन रही बिल्डिंग पर एक लड़की ने कुछ ऐसा देख लिया है कि उसने फोटो क्लिक करके एक्स प्लेटफॉर्म पर लोगों से उसके बारे में पूछा। आप जब उस फोटो को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि लड़की ने ऐसा क्या देख लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : X/@UNITECHY

आज के इस दौर में हर किसी के हाथ में फोन है तो लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर अजीब दिखता है या फिर कुछ ऐसा दिखता है जो उन्होंने पहली बार देखा होता है तो वो तुरंत ही उसे अपनी फोन में कैद कर लेते हैं और सोशल मीडिया की गलियों तक पहुंचा देते हैं। वहां से वो पोस्ट वायरल हो जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार लोगों को कुछ ऐसा भी दिखता है जो उन्हें समझ में नहीं आता है तो लोगों से पूछने के लिए उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और वो भी पोस्ट वायरल हो जाता है। अभी एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल पोस्ट में क्या दिखा।

वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?

आपको बता दें कि अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें एक फोटो और उसको लेकर लड़की ने लोगों से सोशल मीडिया पर सवाल पूछता है। दरअसल उसने एक बन रही बिल्डिंग पर एक महिला की फोटो देखी जिसमें वो घूरती हुई नजर आ रही है। अब इस फोटो को उसने बहुत जगह देख लिया था तो यहां से उसने इसे क्लिक किया और गूगल पर उसके बारे में पता करने की कोशिश की मगर कुछ पता नहीं चला तो उसने लोगों से इसके बारे में पूछा।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपको बता दें कि इस महिला की फोटो पहले भी वायरल हो चुके हैं और यही एक तस्वीर है जो वायरल होती है। इसे लोग नजर बट्टू के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने AI से इस महिला के बारे में पूछा और उसका स्क्रीनशॉट कमेंट सेक्शन में डाल दिया। उसमें लिखा है, 'यह महिला निहारिका राव है जो कर्नाटक की एक यूट्यूबर है। साल 2023 में एक वीडियो क्लिप में इस महिला के हैरान करने वाले एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और मीम बन गया।' उसमें आगे यह भी लिखा है कि लोकल लोग उस फोटो को मजाकिया तौर पर नजर बट्टू के लिए यूज करते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भारतीय रेलवे का हाथी से क्या संबंध है? होशियार लोगों को भी नहीं पता होगा जवाब

होटल रूम में जाते ही चेक कीजिए यह चीज, वरना बाद में पछताना पड़ेगा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।