1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. होटल रूम में जाते ही चेक कीजिए यह चीज, वरना बाद में पछताना पड़ेगा, देखें Video

होटल रूम में जाते ही चेक कीजिए यह चीज, वरना बाद में पछताना पड़ेगा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 06, 2026 02:56 pm IST,  Updated : Jan 06, 2026 02:56 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको भी देखना चाहिए। इसमें शख्स ने जो जानकारी दी है, वो आपको होटल रूम में जाने के बाद काम आ सकता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@INTERESTING_AIL

आपको अगर ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सिर्फ टाइम पास करने और फनी वीडियो देखने के लिए है तो ऐसा नहीं है। सोशल मीडिया पर कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो अलग-अलग वीडियो बनाकर या फिर पोस्ट के जरिए लोगों को जरूरी जानकारी भी देते हैं जो उनके काम आ सकता है। आपकी फीड पर भी ऐसे वीडियो अकसर आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उन लोगों के लिए बड़े काम का हो सकता है जो अपने पार्टनर के साथ या फिर किसी अन्य कारण जैसे मीटिंग, कहीं घूमने जाने के वक्त, की वजह से होटल में रूम लिया करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

शख्स ने वीडियो में क्या बताया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक साथ जो मिरर नजर आते हैं। अब शख्स दोनों मिरर पर एक ताश का पत्ता लगाता है। एक शीशे में असली कार्ड और उसकी छवि के बीच में स्पेस नहीं होता है और दूसरे में स्पेस होता है। इसके बाद वो उन दोनों मिरर के पीछे जाता है। तब पता चलता है कि जिसमें छवि और कार्ड के बीच में स्पेस था, वो असली मिरर था और दूसरा वाला एक साइड वाला मिरर था। इसका मतलब एक तरफ से जो शीशा, उसके पीछे से कोई भी आपके निजी पलों को देख या फिर कैमरे में कैद कर सकता है। इस वजह से यह जानकारी बहुत लोगों के लिए जरूरी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @interesting_aIl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'स्पेस नहीं तो आप जगह छोड़ दीजिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप जहां भी ठहरते हैं, वहां ऐसा करना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- धन्यवाद, ये हमेशा याद रहेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर स्पेस नहीं है तो इसका मतलब कि कोई आपको देख रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी ने तो किन्नर से ही पैसा मांग लिया, आप भी देखिए वायरल Video

मुंबई लोकल में बंदे ने की ऐसी हरकतें कि आपका भी बन जाएगा मुंह, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।