हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी मजेदार डांस का वीडियो वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाला हर शख्स दिन भर ऐसे ही वायरल वीडियो या फिर फोटो देखता रहता है। मगर इस बार हम आपके लिए एक ऐसी वायरल फोटो लाए हैं, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। इस तस्वीर को देखने के बाद आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएं और अपने दोस्तों को भी बताएंगे। आइए आपको इस वायरल फोटो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
ऐसी क्रिएटिविटी देखी है कभी?
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देगा। वायरल फोटो हिमांशु नाम के शख्स ने अपनी दुकान पर लगवाया है। शख्स ने अपनी दुकान में विक्की कौशल और कैटरीन कैफ की तस्वीर के साथ मोमोज की तस्वीर लगाई है और उसके नीचे एक बड़ी मजेदार लाइन लिखी है। उसने लिखा है कि, 'विक्की ने कहा कैटरीना के कान में, चलो मोमो खाते हैं हिमांशु की दुकान में।' आपने आज तक कई क्रिएटिव लाइनें पढ़ी होंगी मगर यह सबसे अलग है जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
यहां देखें वायरल फोटो
इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Ayeits_Ekant नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'क्रिएटिविटी अपने पीक पर।' खबर लिखे जाने तक फोटो को 1 हजार 600 से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कैटरीना ने कहा विक्की के कान में, भाग यहां से वरना बर्तन मंजवाने लगा दूंगी हिमांशू के दुकान में। दूसरे यूजर ने लिखा- सलमान भाई कहां गए फिर। वहीं अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
ये भी पढ़ें-
दूल्हे के पास बैठे दोस्त ने अचानक की बड़ी अजीब हरकत, Video देखकर आ जाएगी हंसी
इस तरह आप अपने लिए खोज सकते हैं पार्टनर, शख्स का तरीका सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल