सोशल मीडिया एक गजब का प्लेटफॉर्म है और यहां ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो किसी ने खुद की आंखों से नहीं देखी होती है या फिर सोचा नहीं होता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपकी फीड पर भी ऐसे तमाम वीडियो आते होंगे जो आपको हैरान भी करते होंगे और आपको कुछ अनोखा या फिर नया दिखाते भी होंगे। हर दिन ऐसा एक न एक वीडियो तो दिख ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नया या फिर अनोखा देखने को मिला।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आपने अब तक कई घरों में बनी सीढ़ियां देखी होंगी और उनके अलग-अलग डिजाइन भी देखे होंगे मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जो वीडियो में नजर आया। वीडियो में एक सीढ़ी नजर आती है जिसे बिल्कुल सीधा बनाया गया है। 1-2 फीट में ही उस सीढ़ी को बनाया गया है और जिसने भी बनाया है, उसने क्या दिमाग लगाया है। शख्स ने थोड़ी सी जगह में कमाल की सीढ़ी बनाई है और उस पर एक बंदा चढ़कर भी दिखाता है। अनोखे डिजाइन के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इस डिज़ाइन के पीछे के इंजीनियर का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में होना चाहिए क्योंकि उनके पास जीनियस-स्तर का कौशल है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- स्वर्ग की सीढ़ी। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत शानदार है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पैराग्लाइडिंग करते समय जो हुआ वो देख सहम जाएंगे कई लोग, देखें वायरल Video
इस आदमी की हरकत देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, देखें वायरल Video