1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति से मिलेंगे, पीएम के घर के बाहर भी करेंगे प्रदर्शन: अशोक गहलोत

जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति से मिलेंगे, पीएम के घर के बाहर भी करेंगे प्रदर्शन: अशोक गहलोत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2020 04:29 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 04:46 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन जाएंगे और अगर जरूरी हुआ तो प्रधानमंत्री आवास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

राजस्थान: जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति से मिलेंगे,  पीएम के घर के बाहर भी करेंगे प्रदर्शन- India TV Hindi
राजस्थान: जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति से मिलेंगे,  पीएम के घर के बाहर भी करेंगे प्रदर्शन Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में जारी घमासान के बीच आज जयपुर के होटल फेयरमोंट में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई । इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन जाएंगे और अगर जरूरी हुआ तो प्रधानमंत्री आवास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस और उसके समर्थक विधायकों का राजभवन में धरना दिया। ये विधायक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सामूहिक आग्रह करने के लिए राज्यपाल से मिलने गए थे और उसके बाद वहां धरने पर बैठ गए। राज्यपाल ने कांग्रेस विधायकों को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में बिना किसी दबाव और द्वेष के संविधान का अनुपालन करेंगे। 

राज्य के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि राज्यपाल मिश्र ने विधानसभा सत्र को लेकर कुछ सवाल पूछे हैं। मंत्रिमंडल उन पर विचार कर जवाब राज्यपाल को भिजवाएगा। शर्मा ने कहा, ‘‘राज्यपाल संवैधानिक प्रमुख हैं और उनका पूरा सम्मान है। जिस तरह से उन्होंने आश्वस्त किया है, हमें उनकी मंशा पर कोई संदेह नहीं करना चाहिए। उन्होंने (राज्यपाल) कहा है कि मेरे कुछ सवाल हैं, आप मंत्रिमंडल में उन पर विचार कर उनका जवाब मुझे भिजवा दीजिए, मैं संविधान के अनुसार ही कोई फैसला लूंगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।